
WEIGHT LOSS
ब्रेकफास्ट में प्रोटीन युक्त चीजें लेने से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है। शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता बढ़ती है। साथ ही फाइबर युक्त चीजों को लेने से भूख ज्यादा नहीं लगती है। इस वजह से वजन घटाने में मदद मिलती है। कैलोरी मैनेजमेंट जरूरी है। बे्रकफास्ट 200-400 कैलोरी का होना चाहिए। नाश्ते में विटामिंस, मिनरल्स वाली चीजें लें। भरपूर नींद और रोज 10-12 गिलास पानी पीएं। तनाव न लें।
सुबह एक्सरसाइज और योग के बाद करें नाश्ता
सुबह सोकर उठने के बाद दो से तीन घंटे के अंदर ब्रेकफास्ट कर लेना चाहिए। सुबह दैनिक क्रिया के बाद एक से डेढ़ घंटे मॉर्निंग वॉक, एक्सरसाइज और योग करना चाहिए। इससे पहले दो से तीन गिलास गुनगुना पानी पीएं। व्यायाम के बाद नाश्ता करना चाहिए। क्योंकि रात से सुबह तक शरीर का फास्टिंग पीरियड होता है। इसको ब्रेक करने को ही ब्रेकफास्ट कहते हैं। इसलिए इस समय संतुलित और पौष्टिक आहार लेना चाहिए। इसमें प्रोटीन, फाइबर व कार्बोहाइड्रेट का कॉम्बिनेशन होना चाहिए। इस तरह की डाइट को लेने से शरीर में पर्याप्त कैलोरी, भरपूर ऊर्जा और मांसपेशियों के विकास के लिए प्रोटीन मिलता है। पूरे दिन चुस्ती-फुर्ती बनी रहती है। भूख कम लगती है। इससे वजन घटाने में मदद भी मिलती है।
एक्सपर्ट : नूपुर जैन, सीनियर डायटीशियन, एम्स, रायपुर
Published on:
24 Jul 2020 06:02 pm
बड़ी खबरें
View Allवेट लॉस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
