19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये हैं दुनिया के 6 सबसे खतरनाक रेलवे ट्रैक, यात्रा के दौरान खौफ में रहते हैं लोग

ट्रेन का सफर करते समय आपको कई खूबसूरत नजारें जैसे जंगल, खेत, पहाड़, नदियां और झरने देखने को मिलते हैं। दुनिया में कई ऐसे रेलवे रूट हैं जिनमें यात्रा करते वक्त लोगों का दिल दहल जाता है। चलिए जानते हैं ऐसे हीं कुछ सबसे खतरनाक रेलवे रुट्स के बारे में जिसे बनाना इंजीनियर्स के लिए तो मुश्किल था ही पर इन पर यात्रा करना भी उतना ही खतरनाक लगता है।

5 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Dec 19, 2022

10 Most Dangerous Train Routes in the World

10 Most Dangerous Train Routes in the World

आज के समय में इंसानों ने रेलवे का जाल लगभग दुनिया के सभी कोनों में फैला दिया है। इसका एकमात्र कारण यह है कि लोग धरती के किसी भी कोने में जल्दी से जल्दी पहुंच सकें। इसके साथ हीं यह डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए सबसे सस्ता परिवहन भी है। लेकिन कुछ रेलवे ट्रैक ऐसे हैं जिनका निर्माण इस तरह से किया गया है जहां से गुजरते वक्त डर लगने लगता है। कुछ रेलवे ट्रेक प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ खतरों और रोमांच से भरे होते हैं। कुछ रेलवे ट्रेक इतने खतरनाक होते हैं कि कमजोर दिल वाले इंसान इन रूटों पर यात्रा करने से बचते हैं। खतरनाक होने के बावजूद बड़ी संख्या में यात्री इन मार्गों पर रोमांचक सफर को एन्जॉय करने आते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं दुनिया के सबसे खतरनाक और रोमांचक रेलवे ट्रेक्स के बारे में।


1. चेन्नई-रामेश्वर रूट, इंडिया

सबसे पहले बात करेंगे भारत के सबसे खतरनाक रेलवे ट्रेक की। भारत के चेन्नई और रामेश्वर को जोड़ने वाला चेन्नई से रामेश्वरम रूट दुनिया के सबसे खतरनाक और एडवेंचरस रेलवे ट्रेक्स में शामिल है। इस रूट का ट्रैक हिन्द महासागर के ऊपर बना हुआ है। इसे पवन ब्रिज भी कहते हैं। यह 2.3 किलोमीटर लंबा है। इस पुल का निर्माण 1914 में किया गया था। यह पुल उस वक्त सबसे ज्यादा खतरनाक हो जाता है जब समुद्र के पानी का स्तर बढ़ जाता है। समुद्र में आने वाली लहरें ट्रेन यात्रा में रुकावट पैदा करती हैं।


2. एसो मिनामी रूट, जापान

जापान में अलास्का से व्हाइटहॉर्स, युकोन बंदरगाह को जोड़ने वाला व्हाइट पास और युकोन रेल मार्ग रोमांच से भरा हुआ है। इस रेल मार्ग में आपको प्रकृति की सुंदरता देखने को मिलती है। इस रूट पर ट्रेन तीन हजार फुट की चढ़ाई करती है जो काफी डरावना होता है। इसलिए यह रूट खतरनाक माना जाता है।


3. सल्टा पोलवेरिलो ट्रेक, अर्जेंटीना

अर्जेंटीन शहर में सल्टा को चिली पोलनेरिलो से जोड़ने वाला 217 किलोमीटर लंबा ट्रेन मार्ग है जिसे ट्रेन ए लास नब्स के नाम से जाना जाता है। अर्जेंटीना शहर की इस खतरनाक और रोमांच से भरपूर ट्रेक को 1948 में लगभग 27 वर्षों के निर्माण के बाद खोला गया और वर्तमान में इसका उपयोग पर्यटन उद्देश्यों के लिए किया जाता है। बता दे यह रेलवे ट्रेक में ट्रेन हमेशा समुद्र तल से 4,200 ऊंचाई पर चलती है और अपने मार्ग में ट्रेन 29 पुलों और 21 सुरंगों को पार करती है जो इस रूट को रोमांच और खतरों से भर देते है।


4. डेविल्स नोज ट्रेन, इक्वाडोर

डेविल्स नोज समुद्र तल से 9 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है। इसके निर्माण के लिए इंजीनियर्स को बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। इसे दुनिया के सबसे मुश्किल रेलवे ट्रैक में से एक माना जाता है।


5. व्हाइट पास और युकोन रूट, अलास्का

व्हाइट पास और युकोन रूट अलास्का से व्हाइटहॉर्स, युकोन बंदरगाह को जोड़ता है। आपको बता दें, अलास्का के ट्रेन रूट पर आप सुंदर दृश्य तो देख सकते हैं, लेकिन ये अपनी 3,000 फुट की चढ़ाई के लिए खतरनाक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस ट्रैक को बनाने के लिए पहले पहाड़ों को विस्फोट करके तोड़ा गया था और उसके बाद ट्रैक बनाया गया था।


6. डेथ रेलवे, थाईलैंड

डेथ रेलवे रूट दुनिया के सबसे खतरनाक रेलवे मार्गो में से एक है। इस रूट पर ट्रेन म्यांमार की सीमाओं से होते हुए पहाड़, घने जंगल के इलाकों से होकर गुजरती है। इसका निर्माण द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान किया गया था। इस रेलवे रूट के निर्माण में हजारों कैदियों और स्थानीय श्रमिकों के खून पसीना बहाया था। इसके आलवा कई श्रमिकों ने अपनी जान भी गवा दी थी। इसी वजह से इस मार्ग को डेथ रेलवे कहा जाता है। हालांकि, 1956 खोलने के बाद से मूल लाइन का केवल एक खंड चालू है।


7. कुरंडा रेलवे, ऑस्ट्रेलिया

कुरंडा रेलवे ऑस्ट्रेलिया क्वीन्सलैंड में केर्न्स से कुरांडा को जोड़ने वाला एक सुरम्य और भयावह ट्रेन मार्ग है। कुरांडा की यात्रा में लगभग 2 घंटे लगते हैं, जिसमे ट्रेन 15 सुरंगो और 37 पुलों से होती हुई खड़ी चट्टानों से होकर गुजरती है, जिससे ट्रेनें की गति धीमी हो जाती हैं। 37 किमी लंबा यह मार्ग 19 वीं शताब्दी के अंत में बनाया गया था।


8. पिलाटस रेलवे, स्विट्जरलैंड

पिलाटस रेलवे दुनिया के सबसे खतरनाक और रोमांचक रेलवे रूट्स में से एक है इस रूट पर यात्री 7,000 फीट की ऊंचाई पर स्टेशन की यात्रा करते हैं। इस रूट पर ट्रेन अल्पनाचस्ताद से पिलाटस कुलम तक जाती है, और अल्पाइन घास के मैदानों और पहाड़ों के माध्यम से यात्रा करती है। इस रेलवे ट्रेक की लम्बाई लगभग 4.5 किलोमीटर है जो बिभिन्न रोमांचो से भरी हुई है। इस मार्ग के खतरनाक होने के बाबजूद भी बड़ी मात्रा में यात्री इसकी रोमांचक राइड को एन्जॉय करते है।


9. जॉर्ज टाउन लूप रेलरोड, कोलोराडो

जॉर्जटाउन लूप रेलरोड रेलवे ट्रेक दुनिया में सबसे खतरनाक पटरियों में से एक है, जिसे रॉकी पर्वत के माध्यम से 19 वीं शताब्दी के अंत में बनाया गया था। इस रेलवे ट्रेक का सबसे खतरनाक हिस्सा पहाड़ियों के उपर बना एक सस्पेशन ब्रिज है जो जमीन से 100 फिट की ऊंचाई पर स्थित है। इस मार्ग पर भयानक अनुभव तब होता है जब आगे से आने वाली भारी हवाएं ट्रेन को रोकती हैं और संतुलन बनाए रखना मुश्किल बनाती हैं।


10. केप टाउन रूट, दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका का एक ऐसा रेल मार्ग है जिससे यात्रा करने से लोग डरते हैं। यह रेल मार्ग ऊंचाईयों पर नहीं बल्की जमीन पर ही बना हुआ है, फिर भी लोग इससे डरते हैं। दरअसल, केप टाउन रेलवे ट्रैक चोरी और हमलों की वजह से जाना जाता है। केप टाउन रेल मार्ग पर ट्रेनों में अक्सर चोरी और हमले की घटनाएं होती रहती हैं। इन हमलों और चोरी की वजह से हर दिन कोई न कोई ट्रेन रद्द की जाती है।

यह भी पढ़ें: सर्दियों में हिल स्टेशन पर घूमने की है प्लानिंग! भारत के इन 10 जगहों पर लें सकते हैं बर्फ का मजा