19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया के 10 अजीबो-गरीब कानून, जिन्हें पढ़कर आप भी हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

हर देश की अपनी सभ्यता और कानून होते हैं। कुछ कानून देश के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने व देश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बनाए जाते हैं। लेकिन कुछ देशों के कानून इतने अनोखे होते हैं जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यह कानून इतने अजीबो-गरीब हैं कि इनके बारे में जानने वाला हर व्यक्ति चकित रह जाता है।

3 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Dec 22, 2022

10 strange laws of the world, reading which will make you laugh

10 strange laws of the world, reading which will make you laugh

दुनिया में कई देश हैं और हर देश का अपना-अपना कानून भी है। किसी भी देश की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से चलाने के लिए कई तरह के कानून बनाए जाते हैं और इन कानून का पालन करना उस देश के नागरिक के लिए आवश्यक होता है। कानून का उल्लंघन करने पर सजा तक का प्रावधान है। लेकिन कई देशों में कुछ ऐसे अजीबोगरीब कानून बने हुए हैं, जिनके बारे में जानकर आपको एक बार यकीन नहीं होगा, लेकिन यह सच है। आज हम आपको दूनिया के ऐसे ही 10 अजीबो-गरीब क़ानून के बारे मे बता रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप कह उठेंगे की हद है यार, ऐसा कैसे हो सकता है। तो चलिए जानते हैं उन अजीबो-गरीब कानून के बारे में।

1. विक्स का इस्तेमाल करना जापान में है बैन
एलर्जी या साइनस की दवाएं जिनमें स्यूडोएफ़ेड्रिन और कोडीन मौजूद है, उनका इस्तेमाल करना देश में बैन है और उन्हें देश में नहीं लाया जाना चाहिए। अगर आप इसे जापान में ले जाते हैं तो शायद आपको जेल हो सकती है।

2. डेनमार्क में चेहरे को ढकना है गैरकानूनी
एक तरफ इरान में जहां महिलाओं को हिजाब पहनना और चेहरे को पूरी तरह ढकने वाले कानून को लेकर विरोध प्रर्दशन चल रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ एक देश ऐसा भी है जहां चेहरा ढकना गैरकानूनी होता है। डेनमार्क में पब्लिक में चेहरे को ढकने वाले कपड़े पहनना अवैध है। सार्वजनिक सुरक्षा के मद्देनजर देश की संसद ने इस कानून को 2018 में मंजूरी दी थी।

3. सोने से पहले नहाना जरुरी
संयुक्त राज्य अमेरिका का मैसाचुसेट्स एक राज्य है जहाँ बोस्टन नामक शहर में एक अजीबो-गरीब कानून है। जिसके तहत आप रात को बिना नहाए अपने बिस्तर पर नहीं जा सकते हैं और साथ ही आप रविवार के दिन नहा नहीं सकते। वहां इस नियम का उल्लंघन करना गैरकानूनी है।

4. देर रात टॉयलेट में फ्लश करना गैर-कानूनी
स्विट्रजरलैंड का यह कानून बेहद अजीबो-गरीब है। अगर आप स्विट्जरलैंड में रह रहे हैं तो रात दस बजे के बाद टॉयलेट फ्लश करना गैर-कानूनी माना जाएगा। फिर, भले ही आप अपने घर में क्यों ना रह रहे हों। दरअसल, टॉयलेट में फ्लश करने समय आवाज आती है और सरकार इसे ध्वनि प्रदूषण की कैटेगिरी में रखती है। शायद इसलिए इस कानून को बनाया गया हो।

5. च्युइंग-गम बेचना और आयात करना है गैरकानूनी, मगर खाना अवैध नहीं
सिंगापुर में च्युइंग-गम पर 1992 में प्रतिबंध लगा दिया गया था, मगर उन्हें खाना गैरकानूनी नहीं है। 2004 में इस बैन में कुछ संशोधन किए गए। तब से डॉक्टर या फार्मासिस्ट से आप डेंटल, थेरोपेटिक और निकोटिन च्युइंग गम खरीद सकते हैं। बैन इसलिए लगाया गया था क्योंकि बदमाशों ने ट्रेनों के दरवाजे के सेंसर, मेलबॉक्स, कीहोल के अंदर, लिफ्ट के बटन, सीढ़ी और जहां भी सफाई करना मुश्किल था, वहां च्यूइंग गम चिपकाना शुरू कर दिया था।

6. जन्मदिन याद रखना जरुरी
प्रशांत महासागर का एक द्वीपीय देश है समोआ। यदि आप यहाँ अपना खुद का जन्मदिन याद नहीं रखते हैं तो यह जुर्म माना जाता है। यहां आपको अपना जन्मदिन याद रखना जरुरी होता है।

7. दो बच्चों का एक साथ टब में नहाना गैरकानूनी
अमेरिका के शहर लॉस एंजिल्स में दो बच्चों को एक ही टब में साथ में नहलाना गैरकानूनी है।

8. झगड़ा करना गैरकानूनी
अल्बर्टा के एक शहर में चिल्लाना तो दूर गाली देना भी बैन है। यहां कोई किसी से छोटा-मोटा झगड़ा भी नहीं कर सकता, क्योंकि ये सब यहां गैरकानूनी है।

9. नीले जींस पर प्रतिबंध
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन अपने देश में अजीबोगरीब कानून बनाने के लिए भी मशहूर हैं। उन्होंने यहां नीले रंग की जींस पर रोक लगा रखी है। पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव से बचाने के लिए उत्तरी कोरिया में इसे प्रतिबंधित किया गया है।

10. राष्ट्रपति बनने के लिए योग्यता जरुरी नहीं
दुनिया के एकमात्र देश पाकिस्तान, जो कि हमारा पड़ोसी देश भी है, में राष्ट्रपति बनने के लिए किसी भी योग्यता की जरूरत नहीं होती है।

यह भी पढ़ें: इस देश में इंटरनेशनल कॉल करना है क्राइम, सरेआम मार दी जाती है गोली