25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुछ ही देर के अंदर ऐसा भयानक हो गया लड़की का चेहरा, पीछे की वजह जान कांप जाएगी रूह

Cleveland Clinic अस्पताल में भर्ती हुईं कैटी के 100 फीसदी चेहरे को ट्रांसप्लांट किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 16 Aug 2018, 3:53 PM IST

katie

कुछ ही देर के अंदर ऐसा भयानक हो गया लड़की का चेहरा, पीछे की वजह जान कांप जाएगी रूह

नई दिल्ली। अमेरिका के ओहियो से एक बेहद ही भयानक मामला सामने आया है। 21 वर्षीय कैटी स्टबलफील्ड नाम की एक लड़की ने करीब तीन साल पहले आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन कैटी की किस्मत अच्छी थी.. वह बच गई। लेकिन आत्महत्या के असफल प्रयास में कैटी का चेहरा बुरी तरह से बिगड़ गया। कैटी अब एक भयानक जीव जैसी दिख रही थीं। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक 18 साल की उम्र में कैटी ने खुद को गोली मार दी थी। आत्महत्या के इस प्रयास में उनकी नाक, मुंह और आंखों को काफी नुकसान हुआ था। कैटी की आंखें अपनी जगह से हट गई थीं, जिसकी वजह से उनकी आंखों की रोशनी पर भी काफी बुरा असर पड़ा था।

खबरों की मानें तो कैटी इतनी छोटी उम्र में ही भावनात्मक रूप से काफी परेशान रहने लगी थीं। जिसके बाद उन्होंने हालातों से तंग आकर इतना खौफनाक कदम उठाया। आत्महत्या के इस प्रयास में कैटी की जान तो नहीं गई, लेकिन उसकी हालत बेहद ही नाज़ुक थी। कैटी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की एक टीम ने लगातार 31 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कैटी के चेहरे की सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट सर्जरी की। कैटी को कुल 17 सर्जरियों से गुज़रना पड़ा। Cleveland Clinic अस्पताल में भर्ती हुईं कैटी के 100 फीसदी चेहरे को ट्रांसप्लांट किया गया।

लेकिन फेस ट्रांसप्लांट सर्जरी का ये दौर भी कैटी के लिए आसान नहीं था। क्योंकि उनके चेहरे को ट्रांसप्लांट करने के लिए उन्हें कोई डोनर नहीं मिल रहा था। जिसकी वजह से उन्हें एक साल तक का लंबा इंतज़ार करना पड़ा। साल 2017 के मई महीने में कैटी का ट्रांसप्लांट किया गया। बता दें कि कैटी दुनिया की 40वीं शख्स हैं जिनके चेहरे की ट्रांसप्लांट सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने बताया कि ट्रांसप्लांट के बाद भी कैटी की जान को खतरा बना हुआ है। उन्हें अब ज़िंदगी भर मेडिकल जांच कराते रहना पड़ेगा, जिससे ट्रांसप्लांट रिजेक्शन का पता चल सके।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग