27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया के विचित्र झरने, कहीं आग तो कहीं खून जैसा निकलता है पानी!

ये झरने हमारी धरती की सुंदरता पर लगाते हैं चार चांद देखने में हैं एकदम अद्भुत

2 min read
Google source verification
5 really strange falls

इन झरनों को देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। ये झरने हमारी धरती की सुंदरता पर चार चांद लगा देते हैं।

Horsetail Waterfall Yosemite

हॉर्सटेल झरना, योसेमाइट चमकती हॉर्सटेल झरने को प्रकृति का सबसे अद्भुत झरना माना जाता है। इस झरने की तस्वीरें हर किसी को आश्चर्यचकित कर देती हैं। यह घरना कैलिफोर्निया ने योसेमाइट नेशनल पार्क में स्थित है।

Blood Falls Antarctica

रक्त झरना, अंटार्कटिका अंटार्कटिका में मैकमुर्डो ड्राई वैलीज में स्थित टेलर ग्लेशियर के सामने बर्फ का झरना है ,इस झरने के पानी का रंग लाल है। यह क्षेत्र दुनिया में सबसे अजीब माना जाता है।

Batra Gorge Waterfall Lebanon

बाटारा जॉर्ज झरना, लेबनान लेबनान बाटारा जॉर्ज नाम के एक झरने को देख हर किसी को हैरानी होती है। माउंट लेबनान के रास्ते में स्थित इस झरने को 1952 में खोजा गया था।

Horizontal Falls Western Australia

क्षैतिज फॉल्स: किम्बरले, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के किम्बरले में स्थित, यह केवल दो क्षैतिज झरनों में से एक है। जहां हर झरने का पानी कुछ ऊंचाई से गिरता है वहीं ये झरना क्षैतिज बहता है।

Unique Underwater Waterfall Mauritius

मॉरीशस में पानी के नीचे झरना मॉरीशस के दक्षिण-पश्चिम कोने में स्थित यह झरना एक असाधारण भ्रम पैदा करता है। सोशल मीडिया पर कई लोग इस बात का दावा करते हैं यह झरना पानी के नीचे बहता है। जानकारी के लिए बता दें कि पानी के नीचे रेत और गाद जमा होने के कारण यह झरने के बहने जैसा लगता है।