2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

80 सालों से शॉपिंग मॉल में कैद दुल्हन की कहानी माथे पर ला देगी शिकन, यकीन न हो तो पढ़े पूरी खबर

उसकी मां ने उसे अपने हाथों से सजाया संवारा था लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 12 May 2018, 9:02 AM IST

80 years old bride statue look live in Mexico

नई दिल्ली। उसे देखते ही ऐसा लगता है बस अभी बोल पड़ेगी चेहरे पर मुस्कान लिए आंखें मानों हजारों सवाल कर रही हों। वो उसी इस दुनिया को छोड़ गई जिस दिन उसकी शादी थी उसकी मां ने उसे अपने हाथों से सजाया संवारा था लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था। एक मकड़ी के काटने से उसकी मौत हो गई थी। मकड़ी थी Black Widow Spider जिसका जहर एक सांप के जहर से 15 गुना असरदार होता है। बेटी को खो चुकी मां ये मानने को ही तैयार नहीं थी कि उसकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं रही वो उसे जिंदा करने के लिए एक जादूगर के पास तक ले गई। लेकिन वो दोबारा जिंदा नहीं हो पाई।

मां की लाख कोशिशों के बाद भी वो अपनी बेटी को नहीं बचा पाई तो लेकिन उसने शॉपिंग मॉल एक शोरूम एक दुल्हन के रूप में अपनी बेटी को मोम में लपेटकर करीब 80 सालों सजा कर रखा है और वो भी दुल्हल की लिबास में। जानकर आपको हैरानी होगी पर ये बाद बिल्कुल सच है। दरअसल मेक्सिको में एक बड़ा शोरूम है जिसमें करीब पिछले 80 सालों से एक मूर्ति को ऐसे सजाकर रखा गया है जिसे देखने पर हर कोई भी धोका जाता है।

जाकारी के लिए बता दें कि मेक्सिको के एक प्रसिद्ध शोरूम में एक मूर्ति को बड़ी अच्छे तरीके से सजाकर रखा गया है। मूर्ति पर इतनी अच्छी तरह से मोम की परत चढ़ाई गई है कि देखने में सचमुच जीती जागती दुल्हन लगती है। यह कोई मूर्ति नहीं बल्कि सचमुच की एक इंसानी दुल्हन है। करीब 80 सालन से उसे इसी तरह देखा गया है। ये एक रियल दुल्हन है जिसको मोम लगाके सुरक्षित किया गया है। वहीँ स्थानीय लोगों का भी कहना है कि उसकी आंखें लोगों का पीछा करती हैं।

बता दें, वो एक मूर्ति नहीं दरअसल एक लाश है यह मानना सबके लिए नामुमकिन है लेकिन ये 100 फीसदी सच है। उसे वहां इसलिए संरक्षित किया गया है क्योंकि उसकी मां की ये इच्छा थी कि वो हमेशा ऐसी ही सुंदर रहे और उसको जो भी देखे उसकी तारीफ करे। स्टोर में कम् करने वाली एक महिला का कहना है कि वो इस दुल्हन के कपड़े हफ्ते में दो बार बदलती है लेकिन जब भी वो यह काम करती है तो वो पसीने से तर रहती है उसकी नसे इतनी साफ़ दिखती हैं मानों वो अभी भी जिंदा हो।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब