3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुल्हन ने शादी में मेहमानों के लिए रखी एंट्री फीस, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

fee from guests : अमेरिका का है मामला,लोगों ने कहा शादी का खर्च नहीं उठा सकती तो क्यों दी दावत

2 min read
Google source verification
fee from guests

fee from guests

नई दिल्ली। शादी हर किसी का सपना होता है। इसीलिए इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों और करीबी लोगों को बुलाते हैं। मगर अमेरिका में हुई एक शादी में अनोखी ही चीज देखने को मिली। यहां दुल्हन ने अपनी शादी में शरीक होने के लिए मेहमानों के लिए एंट्री फीस रख दी। दुल्हन की दलील है कि ऐसा करने से अतिथियों को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलेगा और उन्हें किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी। मगर दुल्हन के इस कारनामे की लोग जमकर खिंचाई कर रहे हैं।

बताया जाता है कि एक 26 वर्षीय लड़की ने अपनी शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों के लिए 50 डॉलर यानी करीब 3500 रुपये बतौर एंट्री फीस रखी थी। ऐसा करने के पीछे उसका ये तर्क था कि ये फीस इसलिए रखी गई ताकि 'विशिष्ट अतिथि सूची' बनाई जाए और शादी में आने के लिए मेहमानों को लाइन में न लगना पड़े। इसके अलावा वह चाहती थी कि शादी में उसके जितने खर्च हुए, वो उसे वापस पा सके।

हालांकि दुल्हन के इस रवैये से उसकी चचेरी बहन नाराज है। बहन डैन्टी शीप (19) ने सोशल मीडिया पर यह अजीबोगरीब जानकारी साझा की। उसने बताया कि उसकी बहन की शादी थी, लेकिन एंट्री फीस के ऐलान से वह इसमें शरीक नहीं हुई। क्योंकि ये मेहमानों का अपमान है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने दुल्हन की जमकर खिंचाई की है। लोगों का कहना है कि अगर वो अपनी शादी का भी खर्च नहीं उठा सकती है तो उसे शादी करने का कोई हक नहीं है।