21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावन में शिव भक्त ने की सांप की बेरहमी से हत्या, दांत से कर दिए तीन टुकड़े

Man Bites Snake : एटा जिले के असरौली गांव का है हैरतंगेज मामला सांप के टुकड़ों को थैले में भरकर युवक के परिजन ले गए थे अस्पताल

less than 1 minute read
Google source verification
man bites snake

नई दिल्ली। एक तरफ सावन माह में भगवान भोलेनाथ के साथ नाग देवता भी पूजे जाते हैं। वहीं यूपी के एटा जिले से एक हैरतंगेज खबर सामने आई है। जहां एक शख्स को सांप ने डस लिया था। इससे गुस्साए व्यक्ति ने सांप को ही अपने दांतों से चबाकर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। बताया जाता है कि व्यक्ति खुद शिव का बड़ा भक्त था। इसलिए उसने अपनी छाती में ओम और शिव का त्रिशूल गुदवा रखा था।

500 साल पहले मर चुकी लड़की के शरीर से निकलता है खून, हकीकत जान उड़ जाएंगे होश

बताया जाता है एटा जिले के असरौली गांव में एक व्यक्ति शराब के नशे में चूर होकर घर से बाहर निकला था। तभी अचानक उसे एक सांप ने काट लिया। इससे शराबी को गुस्सा आ गया और उसने सांप को उठाकर अपने दांतों में जकड़ लिया। शराबी ने सांप को चबाकर उसके तीन टुकड़े कर दिए और जमीन में उसे फेंक दिया।

हैरानी वाली बात यह है कि सांप को मारने के बाद युवक और उसके परिजन सांप के टुकड़ों को थैले में भरकर अस्पताल पहुंचे। जहां सांप मृत पाया गया। इसके बाद परिजनों ने सांप का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं के शरीर में सांप का जहर फैल चुका था। इससे उसकी हालत गंभीर थी। स्थानीय अस्पताल से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।