17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर कोलकाता पुलिस क्यों पहनती है सफेद यूनिफॉर्म, जानिए इस​की वजह

अपने देश में सभी पुलिसकर्मी की एक वर्दी होती है। पूरे देश में पुलिस खाकी वर्दी ही पहनती है।कोलकाता में पुलिस खाकी की जगह सफेद वर्दी पहनी जाती है।

2 min read
Google source verification
Kolkata Police

Kolkata Police

नई दिल्ली। अपने देश में सभी पुलिसकर्मी की एक वर्दी होती है। पूरे देश में पुलिस खाकी वर्दी ही पहनती है। पश्चिम बंगाल में भी पुलिस खाकी वर्दी ही पहनती हैं। लेकिन कोलकाता में पुलिस खाकी की जगह सफेद वर्दी पहनी जाती है। इसके बारे में बहुत कम लोग जानते है। इसक पीछे की वजह बहुत ही चौंकाने वाली है। आज आपको इसी से जुड़ी रोचक जानकारी बताने जा रह है।

पहले अलग अलग रंग की थी वर्दी
पुलिसकर्मियों के लिए खाकी और सफेद वर्दी अंग्रेजों के जमाने से ही चली आ रही है। ब्रिटिश राज में जब पुलिस का गठन हुआ, तब उनकी पुलिस सफेद रंग की वर्दी पहनती थी। लंबे समय तक ड्यूटी करने के दौरान वह जल्द ही गंदी भी हो जाती थी। इसी वजह से पुलिसकर्मियों ने वर्दी को जल्दी गंदा होने से बचाने के लिए उसे अलग-अलग रंगों से रंग दिया गया। इसके बाद यूनिफॉर्म का रंग अलग- अलग होने के कारण उनको पहचाना पाना मुश्किल हो रहा है। इसी समस्या से निजात पाने के लिए अंग्रेज अफसरों ने खाकी रंग की वर्दी बनवाई। सबसे खास बात सफेद रंग की बजाय यह वर्दी जल्दी से गंदी भी नहीं होती थी।

यह भी पढ़े :— ये है ब्लैक एलियन! टैटू के चक्कर में कर ली जिंदगी खराब, अब बोलने में हो रही है परेशानी

ठुकरा दिया था खाकी रंग की वर्दी प्रस्ताव
एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 1847 में अंग्रेज अफसर सर हैरी लम्सडेन ने पहली बार आधिकारिक तौर पर खाकी रंग की वर्दी को अपनाया था। तब से यही खाकी भारतीय पुलिस की वर्दी बन गई। आज भी अपने देश में खाकी रंग की वर्दी ही चल रही है। पश्चिम बंगाल में पुलिस खाकी वर्दी ही पहनती है। लेकिन कोलकाता पुलिस सफेद वर्दी में नजर आती है। उस समय कोलकाता पुलिस को भी खाकी रंग की वर्दी पहनने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने उसे खारिज कर दिया था।

इसलिए पहनते सफेद वर्दी
इसका एक दूसरा कारण भी माना जा रहा है। इसके पीछे उन्होंने कारण दिया कि कोलकाता तटीय इलाका है। यहां काफी गर्मी और नमी रहती है। ऐसे में वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सफेद रंग ज्यादा बेहतर है, क्योंकि इस रंग से सूरज की रोशनी परावर्तित हो जाती है और ज्यादा गर्मी नहीं लगती है। इसलिए वहां पर आज भी सफेद वर्दी ही पहनी जाती है।