एप्रिल के लिए अभी बहुत कुछ सहना था, बच्ची को जन्म देने के बाद उन्हें दूसरी दिक्कतें होनी शुरू हो गई। जिसके बाद उन्हें एक अन्य वॉर्ड में शिफ्ट किया गया। ऐसी स्थिति में रोजेली को स्तनपान कराने की विकट समस्या आ खड़ी हुई। ऐसे में बच्ची को गोद लिए अस्पताल की एक नर्स उसके पिता मैक्समिलियन के पास पहुंची। जिसके बाद वे दोनों बच्चों की नर्सरी की ओर जाने लगे। नर्स ने मैक्समिलियन को बताया कि बच्ची को अभी ज़रूरी खुराक चाहिए, और शुरूआत करने के लिए उसे उंगली से ही दूध पिलाना पड़ेगा।