5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस पर्वत में मिले थे 13 हजार साल पुराने रिकार्ड्स, आज तक नहीं सुलझा इनका रहस्य

एक बार ओशो ने बताया था कि साल 1937 में तिब्‍बत और चीन के बीच बोकाना नाम के पर्वत की एक गुफा में 716 पत्‍थर के रिकॉर्ड मिले थे।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vineet Singh

Jan 06, 2019

ancient records

इस पर्वत में मिले थे 13 हजार साल पुराने रिकार्ड्स, आज तक नहीं सुलझा इनका रहस्य

नई दिल्ली: भारत एक रहस्यों से भरी धरती है और यहां पर कदम-कदम ऐसे राज़ छिपे हुए हैं जिनके बारे में जानकर लोगों को हैरानी होती है। आपने लाइफस्टाइल गुरु ओशो के बारे में सुना ही होगा। ओशो भारत के लिए एक जाना माना नाम है और एक बार उन्होंने एक ऐसे राज़ का खुलासा किया था जिसके बारे में जानकार लोगों के होश उड़ गए थे।

एक बार ओशो ने बताया था कि साल 1937 में तिब्‍बत और चीन के बीच बोकाना नाम के पर्वत की एक गुफा में 716 पत्‍थर के रिकॉर्ड मिले थे। ये रिकॉर्ड महावीर से 10 हजार साल पुराने थे यानी आज से 13 हजार साल पुराने। आपको बता दें कि ये रिकॉर्ड ठीक वैसे ही थे जैसे ग्रामोफोन का रिकॉर्ड होता है। इसके अलावा इसके बीच में भी एक छेद था साथ ही पत्‍थर पर ग्रूव्‍ज है, जैसे कि ग्रामोफोन के रिकॉर्ड पर होते हैं। खास बात यह है कि आज तक इस रिकॉर्ड से जुड़ा हुआ राज़ नहीं खुल सका है। यह भी नहीं पता चल सका है कि इसे किस डिवाइस पर बजाया जा सकता है।

इस रिकॉर्ड के ऊपर रूस के नामी वैज्ञानिक डॉ. सर्जीएव ने कई सालों तक रीसर्च की और फिर दावा किया कि वो असलियत में रिकॉर्ड ही हैं। दरअसल 716 रिकॉर्ड जो मिले थे वो सभी एक जैसे थी इसके साथ ही जब इन रिकार्ड्स की विद्युत यंत्रों से परीक्षा की गई, तब बड़ी हैरान हुई। दरसल इन रिकार्ड्स से हर सेकंड विद्युत की किरणें निकल रही थीं हो रही हैं। अब तक वैज्ञानिक ये नहीं समझ सकें हैं कि आखिर ये रिकार्ड्स बनाए किसने थे और इनका इस्तेमाल क्या होता था ये बात आज तक कोई नहीं जान पाया था।