22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस भाई ने बना दी दुनिया की सबसे छोटी हॉकी, भारत में हो रहा हॉकी वर्ल्ड कप

ओडिशा में 13 जनवरी से शुरू होने वाले पुरुषों के हॉकी विश्व कप 2023 की खुशी में एक मिनिएचर आर्टिस्ट ने दुनिया की दो सबसे छोटी हॉकी स्टिक बना डाली है।  

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Amit Purohit

Jan 12, 2023

hocky.jpg

Indian artist's wooden hockey stick might be world's smallest

ओडिशा के बेरहामपुर निवासी लघु कलाकार सत्यनारायण महाराणा ने 30 मिनट के भीतर नक्काशी और पेंटिंग के साथ-साथ हॉकी की दो स्टिक बनाई है। दावा है कि यह दुनिया की सबसे छोटी हॉकी स्टिक है। ओटीवी न्यूज के मुताबिक, एक स्टिक की ऊंचाई 5 मिलीमीटर और चौड़ाई 1 मिलीमीटर है। दूसरी छड़ी का आकार ऊंचाई में 1 सेमी और चौड़ाई में 1 मिमी है। वे महाराणा की आंख के आकार से भी छोटे हैं। महाराणा का कहना है, ओडिशा इस साल हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहा है, एक कलाकार होने के नाते यह सभी हॉकी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने का यह मेरा अपना तरीका है।

यह भी पढ़ें:

गणतंत्र दिवस से पहले हड़कंप: विदेशी पायलट ने राजस्थान के उत्तरलाई एयरफोर्स स्टेशन पर की यह हरकत, गिरफ्तार

गिनीज बुक में भेजा दावा
सत्य नारायण महाराणा ने लकड़ी की हॉकी स्टिक की जोड़ी बनाई है। एक का माप 1 सेंटीमीटर (.39 इंच) लंबा और 1 मिलीमीटर (.039 इंच) चौड़ा है, वहीं दूसरे का माप केवल 5 मिलीमीटर (.196 इंच) लंबा और 1 मिलीमीटर चौड़ा है। महाराणा ने कहा कि उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया की सबसे छोटी हॉकी स्टिक के लिए अपना दावा पेश किया है। उम्मीद है कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा उनकी कलाकृति को आधिकारिक तौर पर दुनिया की सबसे छोटी हॉकी स्टिक के रूप में दर्ज किया जाएगा। अब तक उनके पास लघु कलाकृतियों को बनाने के लिए 25 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय रिकॉर्ड हैं।

यह भी पढ़ें:

भारत के पासपोर्ट से बिना वीजा घूम सकते हैं 59 देश, पाकिस्तान की रैंकिंग में नहीं कोई सुधार, जापान सिरमौर