
इस बच्चे के जन्म लेते ही पूरी दुनिया का होगा खात्मा, महज तीन दिनों के अंदर ही कर देगा सबकुछ तहस-नहस
नई दिल्ली। वर्तमान समय में चारों ओर प्राकृतिक आपदाओं का दौर चल रहा है। कहीं मानसून ना के बराबर है तो कहीं बाढ़ में लोगों की जानें जा रही है। रिश्तों के मायने पूरी तरह से बदल गए हैं। इंसान रिश्तों को भूलकर जघन्य कामों को अंजाम दे रहा है। विश्वास नाम की कोई चीज दिन प्रतिदिन विलुप्त होती जा रही है। अब ऐसा होना स्वाभाविक भी है क्योंकि कलियुग में इन चीजों की बात कही गई है।
वेदों में चार युगों का वर्णन मिलता है सतयुग त्रेतायुग द्वापरयुग और सबसे अंत में कलयुग आता है। आज हम जिस युग में जी रहे हैं वह कलियुग है। बता दें, ब्रह्मवैवर्तपुराण में कलियुग के शुरुआत से लेकर अंत तक सभी बातों का वर्णन विस्तारपूर्वक किया गया है।
इसमें कलियुग को सबसे अत्याचारी युग कहा गया है। इस युग में इंसान के अंदर आध्यात्मिकता कम हो जाएगी।इंसान के दिमाग में नैतिकता का अभाव होगा।
इंसान पर लालच,दुराचार तृष्णा,क्रोध,वासना,स्वार्थ जैसी आदतें हावी हो जाएगी। ऐसा भी कहा गया है कि सतयुग की अपेक्षा में कलयुग में लोगों की अच्छाई एक चौथाई हो जाएगी।
पुराणों में तो यह तक कहा गया है कि कलियुग में एक दौर ऐसा भी आएगा जब इंसान की आयु बहुत कम रह जाएगी। जी हां, आने वाले निकट भविष्य में इंसान की जिंदगी युवावस्था आने से पहले ही समाप्त हो जाएगी। जबकि पहले के जमाने में इंसानों की औसत उम्र करीब 100 वर्ष के करीब हुआ करती थी।
कलियुग के 5000 साल बाद गंगा नदी सुख जाएगी।देवी गंगा पुनः बैकुंठ धाम लौट जाएगी।कलयुग के 10 हजार वर्ष में सभी देवी-देवता पृथ्वी को छोड़कर अपने-अपने धाम लौट जाएंगे।
जमीन से अन्न उपजना भी बंद हो जाएगा। पेड़ों पर फल नहीं लगेंगे। हर जगह जब अनैतिकता का बोलबाला चलेगा तब अंत मे? कल्कि अवतार ?? का जन्म होगा। हर युग में पापों का विनाश करने के लिए भगवान ने जन्म लिया है।
धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि भगवान कल्कि केवल तीन दिनों के अंदर ही में धरती से समस्त अधर्मियों का विनाश कर देंगे। ऐसा कहा गया है कि कलियुग में अंतिम समय में बहुत मोटी धारा से लगातार वर्षा होगी, चारों ओर पानी ही पानी हो जाएगा। पृथ्वी डूब जाएगा। इसके बाद एक साथ बारह सूर्य उदय होंगे जिसके तेज से पृथ्वी जल कर खाक हो जाएगी। यानि जिस भयावह दृश्य को हम अब तक सिनेमा में देखते आए हैं वह आने वाले कुछ सालों में वास्तव में होता नजर आएगा।
Published on:
20 Aug 2018 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
