
Bangaladesh
फिल्मों में तो आपने भूतों को खूब देखा होगा ही जो लोगों को डराते हैं। लेकिन भूत या प्रेत आत्माएं क्या-क्या कर सकती हैं, इसके बारे में कुछ नहीं जा सकता। अब तो एक खबर ऐसी चल रही है कि भूत ने किसी का लिंग ही चेंज कर दिया। ये सुनने में चौंकाने वाला जरूर है लेकिन एकदम सही है। बांग्लादेश के जिन्न लिंग परिवर्तन करने में भी माहिर हैं। ये दावा है एक लड़की और उसके परिवार का।
बांग्लादेश में आज भी लोगों में जिन्न और प्रेत-आत्माओं के लिए अटूट विश्वास है। बांग्लादेश में तकरीबन 16 करोड़ मुस्लिम लोग हैं और ये जिन्न की मौजूदगी में पूर्ण विश्वास करते हैं। बहुत से बांग्लादेशी तांत्रिकों का तो ये दावा भी हैं कि वो जिन्न को काबू में कर सकते हैं। इस कारण वहां बहुत से लोग उनके पास अपनी समस्या लेकर आते हैं और वे उनसे मनचाहे पैसे वसूलते हैं।
बांग्लादेश के इस परिवार ने पूरे गांव में ये अफ़वाह फैला दी थी, कि इनकी बेटी पर जिन्न ने जादू-टोना करके उसे लड़का बना दिया है। इस परिवार ने ही अपनी लड़की के नकली का लिंग लगा दिया, ताकि गांव वालों को ये बात सच लगे और वे उनके बहकावे में आ जाए। इस तरह की बात का मालूम चलते ही पूरा गांव लड़की को देखने के लिए इक्ट्ठा हो गया। जब पुलिस तक इसकी बात पहुंची तो उन्हें इस पर शक़ हुआ। पुलिस वाले लड़की को हॉस्पिटल लेकर गए तब इस राज से पर्दा उठा कि लड़की की कमर में नकली का लिंग बंधा हुआ था।
पुलिस ने इस परिवार से पर्दा उठाकर लोगों को उनके धोखे के बारे में बताया। फिलहाल इसी बुधवार को बांग्लादेश के इस परिवार के तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
Published on:
11 Feb 2017 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
