5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जंगल में खेल रहा था बच्चा तभी कैमरे में कैद हुई ये भयानक चीज

दरअसल कुछ पर्वतारोहियों ने बालों से ढके इस दानव को देखा था।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

May 25, 2018

big foot

जंगल में खेल रहा था बच्चा तभी कैमरे में कैद हुई ये भयानक चीज

नई दिल्ली: आपने बचपन में स्कूल की किताबों में एक बड़े पैर वाले दानव के बारे में जरूर सुना होगा जिसे 'यती' या 'बिग फुट' के नाम से जाना जाता है। शुरुआत में इस बिग फुट को पहाड़ी इलाकों में देखा गया था। दरअसल कुछ पर्वतारोहियों ने बालों से ढके इस दानव को देखा था। अब एक बार फिर से इस दानव को देखा गया है वो भी मॉन्टाना के जंगल में।

कभी सोचा है आखिर सफेद वर्दी क्यों पहनती है कोलकाता पुलिस, वजह चौंकाने वाली

दरअसल सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा अपनी एटीबी बाइक चला रहा था तभी कैमरे में कुछ ऐसा रिकॉर्ड होता है जिसे देखने के बाद अब भी डर से कांप जाएंगे। दरअसल इस वीडियो में एक दानवाकार बालों से ढका हुआ जीव दिखाई देता है जो चलकर कहीं जा रहा है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इसे बिग फुट कह रहे हैं।

बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब बिग फुट दिखाई देने की घटना हुई है। इससे पहले भी लोगों को कई बार ये जीव दिख चुका है। वैज्ञानिकों की मानें तो बिग फुट जैसी कोई चीज दुनिया में मौजूद नहीं होती है लेकिन समय-समय पर इस तरह के वीडियो आने से वैज्ञानिकों के दावे पर पानी फिरता नजर आता है।

साल के 365 दिन इस पेड़ से निकलता है चमत्कारी पानी, इसे पीने के बाद होता है चौंकाने वाला फायदा

पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों की मानें तो घने बालों से ढका ये जानवर इंसानी बस्तियों से दूर ही रहता है और यह कम ही मौकों पर बाहर आता है इसीलिए यह सिर्फ कभी-कभी ही घुमते हुए दिखाई देते हैं। खैर इन बातों में कितनी सच्चाई है यह तो कोई भी नहीं जानता है लेकिन लोग आज भी बिग फुट के नाम से ही खौफजदा हो जाते हैं।