16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहद से भी मीठा है ये बैंगनी सेब, सैंकड़ों रुपए मिलता है सिर्फ एक

गहरे बैगनी रंग के इस सेब को ब्लैक डायमंड एप्पल भी कहा जाता है। यह दुर्लभ सेब बहुत कम जगह पर पाया जाता है। यह सेब शहर से मीठी होती है।

2 min read
Google source verification
black diamond apple

black diamond apple

दुनिया में कई तरह के फल होते है। आपने भी कई प्रकार के फल खाए भी होंगे। जैसे हरे अंगूर, काले अंगूर, हरे सेब या फिर लाल सेब आदि। आपने बाजार में सेब की कई प्रजाति देखी होगी। इनमे से कई सेब लाल, हरा और हल्का पीले रंग में पाए जाते है। दुनिया के 20 से ज्यादा देशों से अब तक 200 से ज्यादा किस्म के सेब उगाए जा चुके हैं। लेकिन क्या आपने काले रंग या बैंगनी रंग की सेब के बारे सुना है। गहरे बैगनी रंग के इस सेब को ब्लैक डायमंड एप्पल भी कहा जाता है। यह दुर्लभ सेब बहुत कम जगह पर पाया जाता है। यह सेब शहर से मीठी होती है।

3100 मीटर उंचाई पर की जाती है खेती
तिब्बत की पहाडिय़ों पर उगाये जाने वाला यह सेब देखने पर काला या बैंगनी दिखाई देता है। आपको बता दें कि समुद्र तल से करीब 3100 मीटर की उंचाई पर इस सेब की खेती की जाती है। ज्यादा ऊंचाई की वजह से जिस जगह पर इस सेब को उगाया जाता है। वहां दिन और रात के तापमान में काफी अंतर होता है। दिन में पड़ने वाली अल्ट्रा वॉयलेट किरणों की वजह से इन सेबों का रंग बैगनी हो जाता है।

हुआ नियु के नाम है मशहूर
ये अद्भुत सेब सिर्फ तिब्‍बत की पहाड़‍ियों पर उगाई जाती है। यहां इसे 'हुआ नियु' के नाम से जाना जाता है। सेब उगाने वाले किसानों के लिए ब्लैक डायमंड सेब किसी रहस्य से कम नहीं है। ब्लैक एप्पल के ताजे फल को देखने पर ऐसा लगता है जैसे उस पर मोम लगाया गया हो। इसका टेक्सचर देखने में बेहद आकर्षक होता है। ऐसा नहीं है इस किस्म के सेब की खेती बहुत दिनों से हो रही है।

यह भी पढ़े :— खाना खाने के बाद कपल ने टिप में दिए डेढ़ लाख रुपए, वजह जान चौंक जाएंगे आप

500 रुपए की एक सेब
ब्लैक एप्पल की खेती साल 2015 से ही शुरू हुई। तीन साल में अभी तक इसकी खेती बहुत बढिया नहीं हुई। बता दें कि चुनिंदा पेड़ों पर ही यह फल लग रहे हैं। इन सेबों की सबसे अध‍िक खपत बीजिंग, शंघाई, गुआंगजौ और शेन्जेन के सुपरमार्केट्स में है। ब्‍लैक डायमंड सेब की कीमत की बात करें तो एक सेब की कीमत 500 रुपए है।