
Boy jumps off a car
सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही अलग-अलग वीडियो सामने आते रहते हैं। सोशल मीडिया ने दुनियाभर को जोड़ दिया है और आज घर बैठे-बैठे दुनियाभर के वीडियो सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो शेयर किए जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हंसी आने के साथ ही लोगों की हरकतों पर तरस भी आता है। सोशल मीडिया पर इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है। हालांकि यह वीडियो नया नहीं है, पर एक बार फिर इसे शेयर किया जा रहा है और इसमें एक लड़के की हरकत पर हंसी के साथ ही तरस भी आता है।
कार की छत से कूदना पड़ा भारी, जोर का झटका लगा जोर से
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है, जो यूँ तो नया नहीं है, पर इसे फिर से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक लड़का कार की छत पर खड़ा होता है और अचानक से ही कूद जाता है। कार की छत से कूदना कोई मुश्किल काम नहीं होता। पर उस लड़के को यह नहीं पता होता कि कार की छत से कूदना उसके लिए कितना दर्दनाक साबित होगा। जैसे ही लड़का कार की छत से कूदता है, कार में बैठा उसका एक दोस्त दरवाज़ा खोल देता है। इससे लड़का सीधे कार के दरवाज़े पर गिरता है। इससे उसे दर्द तो होता है ही, साथ ही वह पलटकर नीचे भी गिर जाता है। ऐसे में उसे जोर का झटका जोर से ही लगता है।
Published on:
11 Sept 2023 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
