
नई दिल्ली।मध्य प्रदेश के हबीबगंज के एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। 27 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने के लिए मंडप में बैठी लड़की कुछ ही देर बाद अचानक गायब हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की के दूल्हे के साथ फेरे भी हो चुके थे। जिसके बाद वह बाथरूम जाने के बहाने से उठी और भाग गई। काफी देर बाद जब लड़की वापस नहीं आई तो उसके पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस को लड़की के बारे में कुछ पता चलता उससे पहले ही लड़की खुद पुलिस के पास पहुंच गई। लड़की अपने प्रेमी के साथ बुधवार की रात हबीबगंज थाने जा पहुंची। रिपोर्ट की मानें तो लड़की की शादी से पहले उसकी शादी की अन्य लड़के के साथ तय की गई थी। इतना ही नहीं लड़की की उस लड़के के साथ मंगनी भी हो गई थी। लेकिन फिर किसी बात को लेकर लड़की का रिश्ता टूट गया। लेकिन तब तक दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था।
22 वर्षीय लड़की की मंगनी पहले खंडवा के लड़के से हुई थी। लड़का ड्राइवर का काम करता है। लेकिन रिश्ता टूटने के बाद लड़की के घर वालों ने उसका रिश्ता कोलार रोड के एक लड़के के साथ तय कर दी थी। जिसके साथ फेरे लेने के बाद लड़की भाग गई थी। लड़की इस रिश्ते से नाखुश थी, उसे पहले वाले लड़के के साथ ही प्यार हो गया था। रिश्ता टूटने के बाद भी दोनों का प्यार खत्म नहीं हुआ, और वे शादी करना चाहते थे।
Published on:
04 May 2018 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
