5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांड ने खाया 4 तोला सोना, बाहर निकलवाने के लिए परिवार कर रहा है अब ये काम…

हरियाणा का है मामला

2 min read
Google source verification
gold

नई दिल्ली: लोग अपनी मेहनत की कमाई से घर बनाते हैं, अपने लिए चीजें जोड़ते हैं, तो महिलाएं अपने लिए सोने-चांदी के आभूषण बनाती है। लेकिन जरा सोचिए कि इन आभूषणों को कोई सांड खा जाए तो फिर? चौंकिए मत जनाब, ऐसा सच में हुआ है वो भी कहीं दूर नहीं बल्कि हरियाणा में। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनकराज नाम के शख्स ने बताया कि घटना 19 अक्टूबर की है। मेरी पत्नी और बहू ने सोना एक कोटोरे में रखा था और वो उस कटोरे में सब्जी काट रही थीं। कटोरा सब्जियों से भरा हुआ था। कटोरे में पड़े कचरे को कूड़े में फेक दिया। किसी को ये याद नहीं था कि उस कटोरे में सोने के आभूषण भी हैं। वहीं सीसीटीवी कैमरे के जरिए पता चला कि सांड ने कूड़े दान से सब्जियां खाई थीं और उसके साथ ही आभूषण भी निकल गया।

सांड ने 4 तोले के सोने से बने आभूषण खा लिए। जनकराज ने बताया कि उन्होंने सांड को ढूंढा और उसको पकड़ने के लिए पशु चिकत्सक को भी बुलाया। सांड को उन्होंने अपने घर के पास एक खुली जगह पर बांध दिया है और उसे खिला रहे हैं। वो ऐसा इस उम्मीद के साथ कर रहे हैं कि गोबर में उन्हें अपने सोने के आभूषण मिल जाएंगे। साथ ही उनका कहना है कि अगर उन्हें सोना नहीं मिला तो वो सांड को गोशाला में छोड़ देंगे। ये घटना हर किसी को हैरान कर रही है कि सांड कैसे सोना खा गया।