
अब तक आपने कई ऊंचे-ऊंचे पेड़ देखे होंगे। हो सकता है उनकी ऊंचाई देखकर आप हैरान भी रह गए हों। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताएंगे जिसकी हाइट दिल्ली के कुतुब मीनार से भी ऊंची है। जी हां, हम जिस पेड़ की बात कर रहे हैं उसकी लंबाई 115185 मीटर के करीब है। यह लंबाई इतनी ज्यादा है कि इसके आगे आपको कुतुब मीनार और स्टेज्यू ऑफ लिबर्टी में छोटे नजर आएंगे।
इस तरह से हुई थी खोज
दुनिया के सबसे ऊंचे पेड़ का नाम हाइपरियन है। इसकी खोज साल 2006 में की गई थी। हाइपरियन की खोज एक कपल ने की थी। इस पेड़ का नाम ग्रीक पौराणिक कथाओं से लिया है। दिलचस्प बात ये है कि यह पेड़ काफी ऊंचा है लेकिन इसके बावजूद इसकी कोई पगडंडी नहीं है। 115.85 मीटर की ऊंचाई की वजह से इस पेड़ के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
कैलिफोर्निया में मौजूद है पेड़
बता दें कि हाइपरियन को दुनिया का सबसे ऊंचा पेड़ माना जाता है। ये कैलिफोर्निया के नेशनल पार्क में मौजूद है। इसकी ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि इसे दूर से ही देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, नेशनल पार्क में जाने वाले लोगों को इस पेड़ के करीब जाने पर पाबंदी है। कहते हैं कि इस पेड़ के करीब कोई जाता है तो उसे 6 महीने की जेल हो सकती है। जबकि 4 लाख का जुर्माना अलग से देना होगा।
यह भी पढ़े - OMG: अपने ही बच्चे को कीड़ा खिला रही ये मां, बताई हैरान कर देने वाली वजह
साल में देता है इतनी ऑक्सीजन
हाइपरियन पेड़ एक साल में करीब 700 किलोग्राम ऑक्सीजन देता है। साथ ही पूरे वर्ष के दौरान करीब 20 टन कार्बन डाइऑक्साइड अपने अंदर समाहित कर लेता है। इसके अलावा ये पेड़ 20 किलो धूल भी सोखता है। गर्मी के मौसम में इस पेड़ के नीचे तापमान गिरकर 4 डिग्री तक पहुंच जाता है। साथ ही यह एक साल में करीब 1 लाख वर्ग मीटर तक गंदी हवा फिल्टर करता है।
यह भी पढ़े - ये है दुनिया का सबसे महंगा सांप, एक बिक जाए तो खरीद लेंगे लग्जरी कार
Published on:
31 Jul 2023 12:09 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
