
couple finds live frog in Bell pepper
नई दिल्ली। कनाडा ( Canada ) में एक कपल ( Couple ) के साथ कुछ दिन पहले बड़ा ही अजीबोगरीब वाकया घटा। दरअसल यह कपल खाना बनाने के लिए बाज़ार से सब्जी खरीदकर लेकर आए। डिनर तैयार करते समय जब उनको शिमला मिर्च के अंदर से जीवित मेंढक मिला तो उनके होश उड़ गए।
क्यूबेक के स्गुएने के निकोल गागन और गेरार्ड ब्लैकबर्न 9 फरवरी को रात का खाना बना रहे थे, उस वक्त उनको शिमला मिर्च ( Bell Pepper ) के अंदर से जीवित मेंढक मिला। इस घटना की सबसे हैरान कर देने वाली बात यह रही थी कि जो शिमला मिर्च वो खरीद कर लाए थे उसमें कोई छेद भी नहीं था, इसके बावजूद उसमें से मेंढक ( Frog ) निकला।
मेंढक निकालने के बाद इस कपल ने इसे अलग जार में रख दिया। वे दोनों यह जानकार चौंक गए कि जब उन्हें बाद में पता चला कि असल में यह एक ग्रीन ट्री फ्रॉग है। इसके बाद उन्होंने सुपरमार्केट ( Supermarket ) से शिकायत की। फिलहाल मेंढक और शिमला मिर्च दोनों की ही लैब में जांच चल रही।
कपल ( Couple ) ने बताया कि उन्हें यह जीवित मेंढक ( Frog ) जिस शिमला मिर्च के अंदर से ही मिला था, जिसे उन्होंने क्यूबेक के कृषी, फिशरीज एंड फूड मंत्रालय में भेज दिया। यह खबर सोशल मीडया ( Social Media ) पर वायरल हो गई और लोगों ने इस पर अपने रिएक्शन्स दिए।
सोशल मीडिया पर जैसे ही यह पोस्ट साझा की गई तभी कई लोगों ने शिमला मिर्च न खाने की कसम खाई। एक यूजर ने अपना अनुभव शेयर करते हुए लिखा कि अब जब भी मैं शिमला मिर्च काटता हूं तो अलग तरह का डर लगता है। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ''मुझे अब हर फल के अंदर कीड़ा दिखाई देने का डर सता रहा है।
Published on:
19 Feb 2020 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
