16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाना खाने के बाद कपल ने टिप में दिए डेढ़ लाख रुपए, वजह जान चौंक जाएंगे आप

एक कपल यहां खाना खाने आया था। खाना खाने के बाद उसने वेटर को टिप के रूप में 2 हजार डॉलर दे दिए। इस बात की जानकारी खुद रेस्टोरेंट ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए दी है।

2 min read
Google source verification
 2000 dollar tip

2000 dollar tip

नई दिल्ली। अकसर देखा जाता है कि रेस्टोरेंट या होटल में खाना खाने के बाद वेटर को टिप या बख्शीश देते है। इसके पीछे का रीजन अच्छा खाना या बढ़िया सर्विस हो सकती है। आपने देखा होगा कि कई लोग रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद वेटर को टिप में ज्यादा पैसे देते है। जिसकी चर्चा दुनियाभर में की जाती है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला अमेरिका के शिकागो से सामने आया है। खबरों के अनुसार, एक कपल यहां खाना खाने आया था। खाना खाने के बाद उसने वेटर को टिप के रूप में 2 हजार डॉलर दे दिए। इस बात की जानकारी खुद रेस्टोरेंट ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए दी है।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
अमेरिका के शिकागो में स्थित एक रेस्टोरेंट में एक कपल ने टिप में दो हजार डॉलर (करीब डेढ़ लाख रुपये) दे दिए। इस रेस्टोरेंट का नाम लकी बताया जा रहा है। इसकी जानकारी रेस्टोरेंट ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा की। इसके बाद से दुनियाभर में क्लब लकी रेस्टोरेंट की चर्चा की जा रही है। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। लोगों को कपल का ऐसा करना काफी पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़े :— ये है ब्लैक एलियन! टैटू के चक्कर में कर ली जिंदगी खराब, अब बोलने में हो रही है परेशानी

टिप में दिए 2000 डॉलर
रेस्टोरेंट ने बताया कि यह कपल 20 साल पहले 12 फरवरी को यहीं पहली बार मिला था। तब से दोनों हर साल 12 फरवरी को इस रेस्टोरेंट में आ रहे हैं। इस साल दोनों की मुलाकात के 20 साल पूरे होने पर उन्होंने सेलीब्रेट किया और वेटर के लिए दो हजार डॉलर की टिप दी। बिल की तस्वीर शेयर करते हुए रेस्टोरेंट ने कैप्शन में लिखा, गेस्ट ने अपनी पहली डेट हमारी रेस्टोरेंट में ही की थी। वो 20 साल से 12 फरवरी को लगातार क्लब लकी में आते हैं। वो हर साल 7:30 बजे एक ही बूथ 46 पर आते हैं। हम उनको हर साल इसी सीट का रिजर्वेशन देते हैं। उनकी जिंदगी में यह तारीख काफी स्पेशल है, जिसको हम भी सेलीब्रेट करते हैं। इस मुश्किल समय में कपल का ऐसा करना हमें हिम्मत देता है। हम उनका शुक्रिया करते हैं।