4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाय के बाई प्रोडक्ट से फैशन, बना दिए कपड़े और जूते

आयोवा स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने चाय के बाई प्रोडक्ट सेलुलोज फाइबर की मदद से चादर तैयार की है। इससे कपड़े, जूते और हैंड बैग बनाए जा सकते हैं। फैशन क्षेत्र के लिए ऐसे प्रयोग का ये पहला मौका है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

sandeep srivastava

•

Updated: 2 May 2016, 3:38 PM IST

p1

p1

आयोवा स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने चाय के बाई प्रोडक्ट से चमड़े जैसी लगने वाली चादर तैयार की है। इससे कपड़े, जूते और हैंड बैग बनाए जा सकते हैं। इसकी बड़ी खूबी है कि यह जैविक रूप से स्वतः विघटित होने वाली (बायोडिग्रेडेबल) चादर है। इसलिए यह पर्यावरण की दृष्टि से भी सुरक्षित है।

ये भी पढ़ें: सोने की कारों में घूमता था ये शहज़ादा, लगा 3 करोड़ का जुर्माना


वैज्ञानिकों ने चाय के बाई प्रोडक्ट सेलुलोज फाइबर की मदद से यह चादर तैयार की है। सहायक प्रोफेसर यंग-ए ली ने बताया कि इस चादर को बैक्टीरिया और यीस्ट की मदद से बनाया गया है। यह सूखने के बाद चमड़े जैसी लगती है।

उन्होंने कहा कि इस बाई प्रोडक्ट का इस्तेमाल कॉस्मेटिक, खाद्य और बायोमेडिकल क्षेत्र में पहले भी किया जा चुका है। फैशन क्षेत्र के लिए इसके प्रयोग का पहला मौका है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब