19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहीं देखा होगा इतना खतरनाक मगरमच्छ, 27 सेकंड में ले ली चीता की जान, कमजोर दिल वाले ना देखें वीडियो

दुनिया के सबसे फुर्तीले जानवर को चीता, विशालकाय मगरमच्छ के सामने दिखा बेबस। 27 सेकंड में गवा बैठा अपनी जान। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो.....

2 min read
Google source verification
tiger_1.jpg

इंसान से लेकर जीव तक सब एक-दूसरे की जान के प्यासे होते हैं। प्रकृति का भी यह नियम है कि जो इस दुनिया में आया है उसे जाना ही है। लेकिन कुछ घटनाए ऐसी होती है कि देखकर विश्वास नहीं होता है। जंगल की दुनिया बहुत ही रोमांचकारी और खतरनाक मानी जाती है। वाइल्ड फोटोग्राफर्स के कैमरे में कई बार ऐसी दृश्य कैद हो जाते हैं, जिन पर विश्वास कर पाना मुश्किल होता है। हाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चीता और मगरमच्छ की दिल दहला देने वाली फाइट देखने को मिल रही है। इस वीडियो में एक विशालकाय मगरमच्छ ने 20 सेकंड में एक व्यस्क चीते का काम तमाम कर देता है।

कमजोर दिल वाले ना देखें ये वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चीता नदी किनारे पानी पी रहा था कि एक विशालकाय मगरमच्छ बिना किसी हलचल के आता है और चीते पर टूट पड़ता है। चीता अपने आपको बचाने के लिए जंग करता है, लेकिन मगरमच्छ की मजबूत पकड़ के सामने दुनिया का सबसे फुर्तीला जानकर बेबस दिखा और अपनी जान गंवा दी। चीता को दबोचकर मगरमच्छ सीधा पानी में ले गया।

इस रईसजादे ने एक बर्गर खाने के लिए खर्च कर दिए 2 लाख रुपए, पहुंचने के लिए 725km की दूरी की तय

हैरान कर देने वाला है ये 27 सेकंड का वीडियो
हैरान कर देने वाले इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा,'60 सेकेंड्स में खत्म। शिकारी खुद बन गया शिकार। जंगल का दस्तूर है।' इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ कह रहे हैं कि कुछ भी मुमकीन है।

Unique Wedding: कोरोना पॉजिटिव दुल्हन ने खिड़की से रचाई शादी, 32 फीट रिबन से अंगूठी की एक्सचेंज
20 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है ये वीडियो
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 20 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वही हजारों में लाइक्स मिल चुके हैं। कई लोगों का कहना है कि यह बेहद ही डरावना है।