
नई दिल्ली। ब्रिटेन के रहने वाले 72 वर्षीय रिटायर्ड इलेक्ट्रीशियन जैक के गले में नकली दांत फंस गए। दरअसल जैक की सर्जरी होनी थी उन्होंने डॉक्टरों को बताया नहीं कि वे नकली दांत लगाते थे। सर्जरी के दौरान उनके गले में नकली दांत फंस गया। 6 दिन बाद जैक डॉक्टरों के पास शिकायत लेकर आए कि वे कुछ खा नहीं पा रहे हैं साथ ही उनके गले में लगातार दर्द हो रहा है और खून निकल रहा है। डॉक्टरों ने जांच में जो देखा वो हैरान कर देने वाला था।
जैक ने गले से खून निकलने की शिकायत की थी। डॉक्टरों को पता चला कि उनके गले में नकली दांत फंसा रह गया था। सर्जरी के दौरान डॉक्टरों को लगा कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत होगी। होश में आने के बाद जैक को डॉक्टरों को घर भेज दिया लेकिन कुछ ही दिनों में उनकी हालत बिगड़ने लगी।
बता दें कि जांच में नाक के जरिए फाइबर ऑप्टिक कैमरा अंदर डाला जाता है। कैमरे में दिखा गले में एक बड़ी सी चीज फंसी हुई है। जांच में गले में नकली दांत फंसे होने की बात पता चली। सर्जरी करने के बाद उनके नकली दांत निकाले गए और 6 दिन बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। जैक का कहना है उन्हें सांस लेने में भी परेशानी आ रही थी। लेटने के दौरान सांस नहीं ले पाते थे। जैक के साथ जो हुआ उससे उन सभी को सतर्क रहने की ज़रुरत है जो नकली दांत लेकर ऑपरेशन कराते हैं।
Published on:
13 Aug 2019 04:16 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
