
Restaurant
नई दिल्ली। सोशल मीडिया के जमाने में भला कहीं कोई दिलस्प घटना घटे और उसका जिक्र तक सुनने को न मिले भला ऐसे कैसे हो सकता है। भारत में पिछले दिनों तक कई तरह के होटल बिल चर्चा में बने रहते हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इन होटल्स की जमकर खिंचाई भी की गई थी।
एक ऐसा ही मामला चीन के शंघाई शहर का भी है। जहां 8 लोगों को डिनर के लिए 418,245 युआन यानी 44 लाख 26 हजार रुपये से भी ज्यादा का बिल थमा दिया गया। बस फिर क्या था यह मामला जा पहुंचा सोशल मीडिया तक।
शेफ सन झाओगुओ के मुताबिक यह डिनर दुबई से आए एक ग्राहक और उनके दोस्तों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया था। इस डिनर को बनाने के लिए लगभग 2000 साल पुराने सॉल्ट प्लेट का इस्तेमाल किया था। इस डिनर के बिल का एक वीडियो भी खूब धडल्ले से शेयर किया जा रहा है।
हालांकि चीन के नियमों के अनुसार यह महंगा डिनर यहां के नियमों का उल्लंघन करता है। इसलिए इस मामले में जांच दल के कुछ अधिकारी रेस्त्रां पहुंचे थे। घंटों की जांच के बाद अधिकारी लौट गए। जांच की रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है।
इस बिल में सबसे गौर करने वाली बात ये है कि ये टोटल बिल कुल 20 फूड आइटम्स का हैं। अगर केवल 20 तरह के डिश के लिए 44 लाख रुपए का बिल चुकाना पड़े तो कोई भी भौचक्का रह जाएगा। शंघाई के 'मैगी रेस्त्रां' में दुबई से आए 8 लोग डिनर करने पहुंचे थे।
शुरुआत में तो होटल के कर्मचारियों ने इस बिल को पूरी तरह से फर्जी बताते हुए फोटोशॉप वाला बिल करार दिया। लेकिन इस रेस्त्रां के मालिक और चीफ शेफ सन झाओगुओ ने माना कि यह बिल असली है और उन्होंने महंगा डिनर सर्व किया।
Updated on:
11 Dec 2019 02:14 pm
Published on:
25 Nov 2019 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
