22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक तोते में बसी दो महिलाओं की जान, पुलिस भी रह गई दंग, फिर ये हुआ

आपको 1990 के दशक की हातिमताई फिल्म का कमलाक जादूगर याद होगा, जिसकी जान एक तोते में बसती थी। एक ऐसा ही मामला उत्तराखंड में भी सामने आया है, जहां एक तोते में एक नहीं, बल्कि दो महिलाओं की जान बस गई। इस अनूठे विवाद से पुलिस भी दंग है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Naveen Bhatt

Nov 21, 2023

parrot.jpg

प्रतीकात्मक फोटो

ये अजब-गजब मामला उत्तराखंड के हरिद्वार के रुड़की स्थित पनियावाला गांव में सामने आया है। इस गांव की दो महिलाएं एक तोते पर अपना हक जताते हुए आपस में भिड़ गईं। उसके बाद तोते का विवाद गंगनहर थाने तक पहुंच गया था। बताया जा रहा है कि इस गांव की मीनू ने एक तोता पाला था। कुछ समय बाद उसका तोता घर से उड़ गया था।

पड़ोसी ने पकड़ लिया था तोता
मीनू के घर से उड़े तोते को पड़ोसी महिला ने पकड़ लिया था। उसके बाद से पड़ोसी महिला उस तोते का पालन करने लगी थी। जानकारी मिलते ही मीनू पड़ोसी महिला के घर तोता लेने पहुंच गई थी, जहां दोनों के बीच खूब विवाद हुआ। पड़ोसी मीनू को तोता देने को तैयार नहीं हुई।

तोते पर हक जमाने थाने पहुंची दोनों महिलाएं
उनमें से कोई भी महिला तोते को किसी भी हाल में खोना नहीं चाहती थी। लिहाजा उन दोनों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा था। उसके बाद ये मामला गंगनहर थाने में पहुंच गया। थाने में भी दोनों महिलाएं तोते पर हक जताते हुए आपस में खूब भिड़ रहीं थींं।

थाने से लौटी बैरंग, तोता आजाद
मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने दोनों महिलाओं को खूब समझाया। उन्हें ये बताया कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत किसी भी पक्षी को पिंजरे में कैद करना कानूनी जुर्म है। पुलिस ने उन्हें तत्काल तोते को आजाद का निर्देश दे डाला। इस पर दोनों महिलाएं तोते को आजाद कर मायूस होकर घर लौटने पर मजबूर हुई।