9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेपाल के ‘तिहार पर्व’ में कुत्तों सहित कई जानवरों की होती है पूजा

नेपाल में पांच दिवसीय 'तिहार पर्व' मनाया जाता है, जिसमें कुत्ते समेत कई सारे जानवरों कुत्तों का खासतौर पर ध्यान रखा जाता और पूरे विधि-विधान के साथ उनकी पूजा की जाती है।

2 min read
Google source verification

image

sandeep srivastava

Nov 19, 2015

चीन में च्यूलिन डॉग मीट फेस्टिवलज् मनाया जाता है, जिसमें कुत्तों का मांस खाने की प्रथा है। इस फेस्टिवल की तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हुईं तो ऐसी प्रथा के बारे में पहले से नहीं जानने वाले लोग हैरान हुए, साथ इस वफादार जानवर का मांस खान का जमकर विरोध भी होता रहा। लेकिन कुत्तों से जु़ड़ा एक अलग तरह का त्योहार नेपाल में भी मनाया जाता है, जिसमें कुत्तो की पूजा की जाती है।
P4
नेपाल में अक्टूबर के महीने में पांच दिवसीय 'तिहार पर्व' मनाया जाता है, जिसमें कुत्ते समेत कई सारे जानवरों कुत्तों का खासतौर पर ध्यान रखा जाता और पूरे विधि-विधान के साथ उनकी पूजा की जाती है। इस पर्व में उन्हें लाल रंग का तिलक लगाने के साथ ही मिठाईयां भी परोसी जाती है।
p1
5 दिन तक चलने वाले इस त्योहार के पहले दिन कौए की पूजा की जाती है, जिसे यमराज के दूत के रूप में माना जाता है, जबकि दूसरे दिन कुत्ते की पूजा की जाती है. जिसे भगवान भैरव के रूप में पूजा जाता है। तीसरे दिन गाय को देवी लक्ष्मी और चौथे दिन शक्ति के देवता के रूप में बैल को पूजा जाता है। पर्व का आखिरी दिन बहनें अपने भाईयों के सम्मान में मनाती है।

P5
इन 5 दिनों में से दूसरे दिन का बहुत महत्व है, जिसमें कुत्ते का पूजन किया जाता है आम लोगों के साथ पुलिसकर्मी भी ट्रेनिंग वाले कुत्तों की पूजा करके उनकी रेस करवाते हैं।
p3

ये भी पढ़ें

image