6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद इस गुफा से मिलता है ‘स्वर्ग’ का रास्ता, जाने से पहले पढ़ लें ये बातें

बताया जाता है कि 253 ईस्वी के आस-पास पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट गया था, जिससे इस गुफा का निर्माण हुआ था।
2 min read
Google source verification
omg

5 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद इस गुफा से मिलता है 'स्वर्ग' का रास्ता, जानें से पहले पढ़ लें ये बातें

नई दिल्ली: दुनिया में कई ऐसी जगह हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। लोग ऐसी जगहें जाना पसंद भी करते हैं। दुनिया में ऐसा ही एक प्लेस चीन के ‘तियानमेन माउंटेन है’ पर बनी गुफा है, जो वहां का फेमस टूरिस्ट अट्रैक्शन है।

5 हजार फीट पर मौजूद है स्वर्ग का दरवाजा

दरअसल, 1518 मीटर ऊंचे (लगभग 5 हजार फीट) इस पहाड़ पर दुनिया की सबसे ऊंची गुफा है जिसे ‘स्वर्ग का दरवाज़ा’ भी कहा जाता है। बताया जाता है कि 253 ईस्वी के आस-पास पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट गया था, जिससे इस गुफा का निर्माण हुआ था। इसकी लंबाई लगभग 196 फीट, ऊंचाई 431 फीट तथा चौड़ाई 187 फीट है। 5 हज़ार फीट की ऊंचाई पर होने की वजह से ये गुफा बादलों के बीच घिरी रहती है, जिसे देखकर मानो लगता है कि आप स्वर्ग में आ गए हों, शायद इसी कारण से लोग इसे ‘स्वर्ग का दरवाजा’ कहने लगे।

एेसे पहुंच सकते हैं 'स्वर्ग'

यहां तक जाने के लिए सड़क के अलावा केबल—वे का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। दुनिया के सबसे लंबे (24459 फीट) और ऊंचाई पर बने इस केबल—वे का नाम गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। केबल—वे और सड़कों से उतरने के बाद लोग 999 सीढ़ियां चढ़कर गुफा तक पहुंचते हैं।

सिर्फ 15 मिनट के लिए ही दिखाई देता था वाटरफाॅल


जानकारी के मुताबिक, 20वीं शताब्दी में तियानमेन माउंटेन के पास एक वाटरफॉल भी था। ये सिर्फ 15 मिनट के लिए ही दिखाई देता था। इसके बाद गायब हो जाता था। वहीं, इस माउंटेन के बारे में ये भी कहा जाता है कि यहां पर काफी खज़ाने छिपे हुए हैं। इसे ढूंढने की कोशिश भी कई लोगों ने की, लेकिन वे असफल रहे। यहां बौद्ध मठ भी है। इस माउंटेन के बारे में ये भी कहा जाता है कि यहां पर काफी खजाने छिपे हुए हैं। इसे ढूंढने की कोशिश भी कई लोगों ने की, लेकिन वे असफल रहे और भी कई रहस्यमयी बातें बताई जाती है इस गुफा के बारे में लेकिन अब ये एक टूरिस्ट प्लेस है जहां पर हर साल लाखों सैलानी घुमने आते है और स्वर्ग के दर्शन करते हैं।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग