21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Most Weird Animals In The World: दुनिया के अजब-गजब जीव जंतु

Most Weird Animals In The World: यह प्रकृति कदम-कदम पर हमें आश्चर्य में डाल देती है। जानिए प्रकृति का ही हिस्सा कहे जाने वाले ऐसे जंतुओं के बारे में इनका रूप रंग आपको हैरानी में डाल देगा।

3 min read
Google source verification
weird_animals.jpg

नई दिल्ली। Most Weird Animals On Earth: यूं तो प्रकृति को विचित्रता का पर्याय कहना शायद गलत नहीं होगा। परंतु यहां कुछ चीजें ऐसी हैं जो कई बार हमें दंग कर देती हैं। इस धरती पर बहुत से जीव जंतु ऐसे हैं जो शारीरिक बनावट और स्वभाव में एक दूसरे से भिन्नता रखते हैं। लेकिन कुछ जंतु ऐसे भी हैं जिनकी अजीबोगरीब आकृति देखकर आप आश्चर्य में पड़ सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि विश्व के यह विचित्र जानवर कौन से हैं:

1. ब्राज़ीलियन व्हाइट बैलबर्ड
दुनिया में इस जीव की लोकप्रियता का कारण इसकी सबसे तीखी और तेज आवाज है। लगभग 126 डेसीबल की ध्वनि निकालते हुए यह पक्षी एक चैन सॉ मशीन अथवा रॉक बैंड को भी पीछे छोड़ सकता है। जबकि मनुष्य 85 डेसिबेल्स की आवाज ही सहन कर सकता है। इससे अधिक आवाज हमारे कानों के लिए नुकसानदेह होती है। इस कारण इस पक्षी की आवाज से बच के रहना होता है।

2. केंचुआ
यूं तो आपने अपने घरों में इधर-उधर मिट्टी में घूमते हुए केंचुए बहुत देखे होंगे। लेकिन क्या हो अगर आपके सामने 12 फुट लंबाई का केंचुआ आ जाए? आप जानकर हैरान हो जाएंगे की वास्तव में इतना लंबा केंचुआ दुनिया में ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। तथा इसके छुए की मोटाई केंचुए की मोटाई 10 इंच तक होती है। इसी कारण इसे विश्व के सबसे बड़े केंचुए में से एक माना जाता है।

यह भी पढ़ें:

3. लायरबर्ड
आपने मिमिक्री करने वाले और अलग-अलग आवाज निकालने वाले कलाकार तो खूब देखे होंगे। लेकिन दुनिया में एक पक्षी भी ऐसा है जिसने इंसानों को भी पीछे छोड़ दिया। आपको बता दें कि लायर बर्ड नामक पक्षी एक बार किसी की आवाज सुन ले तो हुबहू वैसी ही आवाज निकाल सकती है। इस पक्षी के बारे में गजब बात यह है कि यह मशीनों से लेकर इंसानों तक की आवाज एक बार सुन लेने पर निकाल सकती है।

4. ऐटलस मोथ
फूलों पर मंडराती हुई रंग बिरंगी छोटी-छोटी तितलियां देखने में बहुत खूबसूरत लगती हैं। दुनिया में भी एक ऐसा जीव है जो तितली की प्रजाति से होने के कारण बहुत सुंदर दिखता है। लेकिन आश्चर्यजनक बात यह है कि इसके पंखों की आकृति देखने पर एक सर की तरह लगती है सर्प की तरह लगती है। विशेषज्ञों के अनुसार इस जीत के पंखों की ऐसी बनावट दूसरे जीवो से बचने के लिए होती है।