जानकारी के मुताबिक, काजी काजी रहमान की एयरलाइंस का नाम फिरनास एयरवेज है। अपनी पहली उड़ान के साथ फिरनास एयरवेज ब्रिटेन की पहली शरियत कानून पर चलने वाली एयरलाइंस है। इसका मतलब ये है कि इस एयरलाइंस में आपको इस्लाम के कानून के हिसाब से सुविधाएं मिलेंगी। एयरलाइंस में आपको हिजाब पहने एयरहोस्टेस नजर आएंगी। आप इस एयरलाइंस पर शराब नहीं पी सकते हैं। काजी के मुताबिक, जल्द ही फिरनास की पहली उड़ान की तैयारी हो रही है।