1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG! ये है दुनिया की अनोखी जगह! नहीं है एक भी एटीएम, कॉल करने के लिए आज भी जाना पड़ता है पीसीओ…

विदेशियों के लिए भी है ये नियम

2 min read
Google source verification
ATM

नई दिल्ली: आज के वक्त में शहर तो छोड़िए गांवों में भी मूलभूत सुविधाएं पहुंच चुकी हैं। इन्हीं में से एक है मोबाइल फोन और एटीएम। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां ये दोनों ही नहीं है। मतलब की न तो एटीएम है और आज भी लोगों को कॉल करने के लिए पीसीओ जाना पड़ता है। चौंकिए मत जनाब आपको इस जगह के बारे में बताते हैं।

दरअसल, अफ्रीकी देश इरीट्रिया में ये सुविधाएं नहीं है। इस देश को आधिकारिक तौर पर इरित्रिया राज्य के नाम से भी जाना जाता है। यहां एटीएम मशीन नहीं है। ऐसे में लोगों को पैसे निकालने के लिए बैंकों की तरफ जाना पड़ता है। सबसे खास बात जो हैरान करती है कि यहां का नियम है कि आप एक महीने में बैंक से 23 हजार 500 रुपये से ज्यादा नहीं निकाल सकते। हालांकि, शादी जैसे कई अन्य बड़े कामों के लिए कुछ छूट दे दी जाती है। वहीं यहां टेलीकॉम के नाम पर महज एक कंपनी 'एरीटेल' है, जिस पर भी सरकार का नियंत्रण है। वहीं अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कंपनी की सर्विस बेहद ही खराब है।

यही नहीं इस कंपनी का सिम खरीदना भी बड़ा ही पेचिदा काम है। इसके लिए पहले तो आपको प्रशासन से मंजूरी लेनी पड़ती है। वहीं जब आपको सिम मिल जाता है तो आप उसमें इंटरनेट भी इस्तेमाल नहीं कर सकते क्योंकि सिम में आपको मोबाइल डेटा दिया ही नहीं जाता। साथ ही जो लोग यहां घूमने जाते हैं उन्हें प्रशास के पास सिम के लिए आवेदन देना होता है और देश से वापस जाते समय सिम लौटाना पड़ता है। ऐसे में लोगों को बहुत दूर पीसीओ का इस्तेमाल करने जाना पड़ता है।