18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये है सबसे अजीब त्यौहार, लोग पहनते हैं भूत-कंकाल के कपड़े और फिर करते हैं ये काम…

दो दिन तक चलता है ये त्यौहार

2 min read
Google source verification
mexico

नई दिल्ली: दुनिया में कई त्यौहार मनाते हैं। अलग-अलग धर्मों के हिसाब से ये त्यौहार काफी महत्व रखते हैं। त्यौहारों पर लोग नए कपड़े पहनते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ये सुना या देखा है कि किसी त्यौहार पर लोग भूत और कंकाल जैसे दिखने वाले कपड़े पहनने हैं। शायद नहीं सुना होगा, लेकिन हम आपको एक ऐसे ही त्यौहार के बारे में बताने जा रहे हैं।

दरअसल, मेक्सिको में हर साल लोग 'डे ऑफ द डेड' नाम का त्यौहार मनाया जाता है। ये त्यौहार दो दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत आज से हो चुकी है। बताया जाता है कि ये त्यौहार लगभग 2 हजार साल पुराना है। यहां के लोग मानते हैं कि उनके पूर्वजों की आत्माएं एक दिन के लिए अपने परिवार के साथ रहने के लिए आती हैं। इसीलिए वो यह त्योहार मनाते हैं। ये बात लोगों को बड़ी हैरान करती है कि आज के समय में लोग ऐसा भी मानते हैं। लेकिन त्यौहार है।

इस त्यौहार के समय शहर में एक परेड निकलती है। लेकिन ये को ई सेना या पुलिस की परेड नहीं होती। बल्कि ये परेड कंकाल जैसी वेशभूषा पहने हुए लोगों की परेड होती है। इस परेड को कैटरीना नाम से जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेक्सिको सिटी के टालाहुआक में सड़क पर एक विशाल बनाया गया था, जो देखने पर ऐसा लग रहा था, जैसे उसका सिर और एक हाथ जमीन से बाहर निकले हों। इस स्थानीय कलाकारों ने बनाया था और 29 अक्तूबर को सड़क पर रखा गया था।