
कपड़े पहनते समय जेब से पैसे का गिरना नहीं है कोई सामान्य बात, देती है इस अहम बात का संकेत
नई दिल्ली। कई बार ध्यान न देने के चलते या हड़बड़ी में हम किसी चीज को करना भूल जाते हैं या हमारे हाथ से कुछ छूट जाता है इससे हमारी परेशानी और बढ़ जाती है हालांकि कई बार इस तरह की कई चीजें हमारे लिए फायदेमंद भी साबित हो सकती है। अच्छा या बुरा वक्त आने से पहले कुछ न कुछ संकेत जरूर देता है। हम उसे समझ नहीं पाते हैं यह हमारी गलती है। आज हम आपको एक इसी प्रकार के संकेत के बारे में बताने जा रहे हैं जिस पर आपने इससे पहले कभी गौर फरमाया ही नहीं होगा।
कई बार कपड़े पहनते समय जेब से सिक्के या नोट गिर जाते हैं जिसे हम एक सामान्य सी घटना समझकर भूल जाते हैं, लेकिन आपको शायद पता न हो कि इस सामान्य सी लगने वाली घटना के पीछे कई शुभ संकेत छिपे हुए हैं।
जी हां, ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, अगर कपड़े पहनते समय जेब से रुपये या सिक्के गिर जाते हैं और इसका आपको पता चल जाता है या दिख जाते हैं तो इसे शुभ शकुन समझ लें। इसका मतलब यह है कि आने वाले समय में आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है।
कपड़े पहनते समय या घर से बाहर निकलते वक्त जेब से पैसे का गिरना बहुत अच्छा माना जाता है। यदि ऐसा होता है तो निकट भविष्य में धन प्राप्ति के योग बनते हैं। ठीक इसी प्रकार यदि किसी लेन-देन के समय आपके हाथ से पैसा छूट जाता है तो इसे भी काफी शुभ माना जाता है।
रोजमर्रा की इन सारी छोटी-मोटी घटनाओं पर हम कई बार ध्यान नहीं देते हैं या इसे एक साधारण घटना समझकर टाल देते हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इन्हीं घटनाओं का बेहद महत्व है। इनका शुभ या अशुभ फल निश्चित रूप से व्यक्ति को मिलता है।
Published on:
27 Dec 2018 08:40 am
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
