
उबलते दूध का गैस पर गिरना इस हद तक पड़ सकता है आप पर भारी, सोचने भर से ही सिहर उठेंगे
नई दिल्ली। दूध को सम्पूर्ण आहार माना जाता है। हर आयु के लिए इसे उत्तम माना गया है। बात अगर वास्तु या ज्योतिष शास्त्र की करें तो, इसमें दूध का सीधा संबंध घर की सुख और सम्पन्नता से है। ऐसा कहा जाता है कि, सुबह के वक्त दूध की खरीदारी करना या दूध देखना बहुत शुभ माना जाता है।
इसी के साथ जब घर में किसी नए मेहमान का आगमन होता है तो सबसे पहले दूध उबाला जाता है। दरअसल, इसके पीछे एक सिद्धान्त है जिसके तहत ऐसा किया जाता है।
वास्तु सिद्धांत के अनुसार, दूध पर चन्द्रमा का आधिपत्य होता है और जैसा कि हम जानते ही हैं कि, इंसान की जिंदगी में भी चन्द्रमा का प्रभाव काफी महत्वपूर्ण होता है। चन्द्रमा व्यक्ति के मन, मतिष्क, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक संबंध इत्यादि का प्रतीक माना जाता है।
अब अगर चन्द्रमा की स्थिति बिगड़ेगी तो इसका असर इंसान की जिंदगी पर भी देखने को मिलेगा। इसे हल्के में लेने की गलती कभी भी ना करें क्योंकि चंद्रमा की स्थिति बिगड़ने पर इंसान अपना मानसिक संतुलन तक खो सकता है।
इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि, वास्तुशास्त्र के अनुसार, अग्नि पर मंगल का अधिपत्य होता है। ऐसे में दूध को उबालते समय इसका गिर जाना अशुभ होता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि इस कार्य में मंगल की अधिकता और चन्द्रमा की शुन्यता आ जाती है। इससे पारिवारिक जिंदगी तबाह हो सकती है, पैसों का बहाव हो सकता है और तो और इंसान पागल भी हो सकता है।
हम सभी के घरों में सुबह और शाम के समय दूध उबाला जाता है। ऐसे में या तो आप गैस के आगे ही खड़े रहे जब तक उबल ना जाएं या गैस को सिम कर ही इस कार्य को करें क्योंकि हमारी छोटी सी गलती हम पर या हमारे परिवार पर भारी पड़ सकती है।
Published on:
26 Sept 2018 05:07 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
