
कहते हैं कि मकान कितना ही सुंदर क्यों न हो लेकिन वह घर तब ही बनता है जब उसमें लोग रहते हैं। कि बिना इंसानों के घरों के ईंट-पत्थरों का कोई मोल नहीं रह जाता है। लेकिन पड़ोसी देश चीन में कुछ ऐसा ही हाल है, जहां बनाया गया एक आलीशान शहर आज की तारीख में भूतिया शहर बन चुका है। क्योंकि इस शहर में दूर-दूर तक कोई इंसान नहीं है, लेकिन यहां खूबसूरत घर मौजूद हैं। जिस जमाने में लोग आलीशान घर के लिए मुंह मांगी कीमत देने के लिए तैयार रहते थे वहीं इस शहर में कोई भी इन घरों को लेने के लिए नहीं आता।
बता दें कि चीन के उत्तरी पूर्वी प्रांत ग्रीनलैंड में कभी देश के सबसे रईस लोगों का ठिकाना होना था, लेकिन अब यहां सिर्फ भूत-प्रेत ही बसते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रीनलैंड के लियाओनिंग में चीन के सबसे अमीर लोगों के लिए 260 विला के गेस्ट मेंशन प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई थी। ये मामला साल 2010 का है, जिसे ग्रीनलैंड कंपनी ने शुरू किया था।
बता दें कि दो साल तक यहां ज़ोर-शोर से काम चला लेकिन एक दिन अचानक ही इस प्रोजेक्ट को छोड़कर लोग चले गए। इसकी सही-सही वजह कोई नहीं बता पाया। कुछ लोगों ने कहा फंड की कमी थी तो कुछ का कहना है कि खरीदने वाले ही नहीं मिले. यहां आधे-अधूरे बने घरों को कोई पूछने भी नहीं आया और आज की तारीख में ये किसी भूतहे शहर से कम नहीं है।
यह भी पढ़े - रात के अंधेरे में इस तरह जगमगाती दिखती है पृथ्वी, स्पेस से कैद हुआ वीडियो
अब यह पूरा शहर किसी जंगल से कम नहीं है। यहां अब किसानों ने कब्ज़ा कर लिया है। विला और मेंशन में उनके मवेशी बंधते हैं और छोड़ी हुई ज़मीनों पर किसानों ने फसल लगानी शुरू कर दी है। वहीं घर के अंदर के हिस्से में पेड़-पौधे उग आए हैं और खूबसूरत इंटीरियर के बीच गाय-बछड़े घूमते रहते हैं।
यह भी पढ़े - बिहार का यह गांव 135 सालों तक रहा श्रापित, वजह है हैरान करने वाली
Published on:
17 Aug 2023 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
