4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़की ने पति के जुड़वा संग बनाया शारीरिक संबंध, इस तरह से लोगों के सामने रखी अपने दिल की बात

एक लड़की ने लोगों को अपने उस राज के बारे में बताया जिसे अब तक कोई नहीं जानता था

3 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

Feb 03, 2019

Demo pic

लड़की ने पति के जुड़वा संग बनाया शारीरिक संबंध, इस तरह से लोगों के सामने रखी अपने दिल की बात

नई दिल्ली। किस्मत कब, कहां, किससे मिलवा दे इस बारे में कोई पहले से नहीं जानता। आज हम एक ऐसे ही किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आपको इस बात का यकीन हो जाएगा कि दुनिया वाकई में गोल है जहां आपकी मुलाकात बिछड़े लोगों से दोबारा हो सकती है।

आज हम एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने नाम गुप्त रखने की शर्त पर अपनी जिंदगी के एक ऐसे राज के बारे में बताया जिसे जानकर कोई भी हैरान हो सकता है।

whimn नामक एक वेबसाइट पर लोग अपनी जिंदगी से जुड़े किस्सों के बारे में लिखते हैं, यहीं पर एक लड़की ने लोगों को अपने उस राज के बारे में बताया जिसे अब तक कोई नहीं जानता था हालांकि इस लेख में उसने अपना परिचय नहीं दिया है।

लड़की के अनुसार, एकबार अपने किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में वह लड़के से मिली जिसके बाद दोनों उसी रात एक साथ ठहरे और दोनों ने शारीरिक संबंध बनाया। लड़का पहले से ही किसी और के साथ रिश्ते में था और इसी वजह से उस दिन के बाद से दोनों ने एक-दूसरे से फिर कभी सम्पर्क नहीं किया।

इस घटना के कुछ समय बाद उस लड़की ने टिंडर नामक साइट पर उसी लड़के की प्रोफाइल देखी। दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ तो लड़की को पता लगा कि उसका एक जुड़वा भाई भी है यानि कि आज से कुछ साल पहले उसके जुड़वा भाई संग वह लड़की बर्थडे पार्टी में मिली थी। टिंडर पर मिले इस लड़के के साथ वह तीन महीनों तक मिलती रही और दोनों को लगा कि वे एक दूसरे के लिए परफेक्ट है।

इसी बीच लड़के ने लड़की को अपने परिवार से मिलाया तो वहां उसका वह जुड़वा भाई भी मौजूद था, दोनों को यह थोड़ा अटपटा लगा, लेकिन दोनों चुप रहे। लड़की को डर था कि इसका प्रभाव उसके वर्तमान रिश्ते पर न पड़े इसी वजह से वह Danny से उसके जुड़वा भाई Tom संग हुए शारीरिक संबंध बनाने की बात का खुलासा नहीं किया।

Tom भी इस वक्त किसी का मंगेतर था और साथ ही अपने भाई Danny के बहुत करीब था। लड़की को लगा कि वह इस राज के बारे में किसी को बताकर न अपनी सगाई को खतरे में डालेगा और न ही Danny के साथ अपने रिश्ते को बिगाड़ेगा। लड़की को पूरा यकीन है कि इस बारे में कभी भी किसी को पता नहीं चलेगा। इसके साथ ही लेख में वह इस बात को भी स्वीकार करती है कि वह रात उसकी जिंदगी में खास अहमियत रखती है और उस रात के जैसा बेहतर अनुभव उसे आज तक नहीं मिला।