
सोचिए आप रास्ते में जा रहे हों और अचानक कोई अनजान लड़की आपका हाथ पकड़ ले। सकपका जाएंगे ना आप। सोशल पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वैसे आपको बता दें कि यह एक प्रैंक है।
वीडियो में दिखाया गया है कि एक लड़का और लड़की साथ-साथ चल रहे हैं। तभी लड़की अचानक आगे चल रहे शख्स का हाथ पकड़ लेती है। ऐसे में वह आदमी सकपका जाता है। इसके बाद लड़की हंसते हुए लड़के के साथ आगे बढ़ जाती है।
ऐसा लड़की कई लोगों के साथ करती है। जिस भी शख्स का हाथ लड़की पकड़ती है एक बार तो वह हतप्रभ रह जाता है और अपना हाथ लड़की से दूर कर लेता है। इस दौरान सभी का चेहरा देखने लायक होता है।
वीडियो की शुरुआत में साफ किया गया है कि इस वीडियो को केवल मनोरंजन के लिए बनाया गया है। इसके जरिए किसी भी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है।
देखिए वीडियो
Published on:
16 Dec 2016 09:31 am
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
