24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रंग-बिरंगी रातों के लिए दुनियाभर में बदनामी झेल रहा है थाईलैंड का पटाया शहर, सरकार भी नहीं रोक पा रही अपराध

संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट की मानें तो थाईलैंड में काम करने वाले लोगों में तीस लाख लोग प्रवासी हैं।

2 min read
Google source verification
thailand

रंग-बिरंगी रातों के लिए दुनियाभर में बदनामी झेल रहा है थाईलैंड का पटाया शहर, सरकार भी नहीं रोक पा रही अपराध

नई दिल्ली। एशिया के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित थाईलैंड दुनिया भर में अपनी खूबसूरती के अलावा कई अन्य खास बातों के लिए भी मशहूर है। थाईलैंड का पर्यटन विभाग हमेशा मुनाफे में रहता है, क्योंकि यहां आने वाले पर्यटकों को शानदार नज़ारों के साथ-साथ और भी कई तरह की सर्विस आसानी से मिल जाती है। पर्यटन के अलावा थाईलैंड खासतौर पर अपने बीयर बार, बॉडी मसाज के अलावा रंगीन और हसीन रातों के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है। इसके अलावा यहां होने वाले कई काम पूर्ण रूप से गैर-कानूनी है, लेकिन यहां के लोग पैसा कमाने की भूख में कानून को भी ताक पर रख कर रातों को रंगीन बना रहे हैं।

थाईलैंड में जिस्मानी धंधा पूरी तरह से आपराधिक है। इसे रोकने के लिए सरकार ने तरह-तरह के कड़े नियम भी बनाए, लेकिन यहां की चकाचौंध के सामने सब कुछ फेल है। एक हिंदी वेबसाइट के मुताबिक यहां की करीब डेढ़ लाख लोगों की आबादी इसी काले धंधे में लिप्त है। सूरज ढलते ही थाईलैंड में मसाज पार्लर और बीयर बार में देह व्यापार शुरू हो जाता है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि यहां आने वाले पर्यटकों को यहां का यही काला धंधा सबसे ज़्यादा आकर्षित करता है। इस जिस्मानी धंधे के लिए देश का पटाया शहर पूरी दुनिया में बदनाम है, तो वहीं दूसरी ओर आने वाले सबसे ज़्यादा पर्यटक इसी शहर में अपना समय गुज़ारते हैं।

पटाया सिटी में बांगला रोड, पटपोंग नाइट मार्केट, सोई काउब्वॉय, वॉकिंग स्ट्रीट जैसी जगहों ने यहां की रातों में रंग घोला हुआ है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट की मानें तो थाईलैंड में काम करने वाले लोगों में तीस लाख लोग प्रवासी हैं। यहां रहने वाले प्रवासियों में ज़्यादातर लोग सुबह के समय फैक्ट्रियों में काम करते हैं और मछली पकड़ते हैं। लेकिन शाम होते ही ये लोग वेश्यावृत्ति के काम में लग जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि वेश्यावृत्ति में पुरुष और महिलाएं ही नहीं बल्कि बच्चे भी शामिल हैं। पटाया शहर में अपनी मनपसंद लड़की के साथ समय बिताने के लिए केवल 1100 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।