15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना सोचे-समझे आप भी खाते होंगे यह दवा, इस महिला के साथ हुई ऐसी भयंकर घटना कि देख सहम जाएंगे

दवाईयों के रिक्शन के चलते इस महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में सोचकर ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

2 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

Sep 08, 2018

Black hairy tongue

बिना सोचे-समझे आप भी खाते होंगे यह दवा, इस महिला के साथ हुई ऐसी भयंकर घटना कि देख सहम जाएंगे

नई दिल्ली। हमारा शरीर किसी मशीन से कम तो नहीं है। दिन-रात 24 घंटे यह काम करता रहता है। अब जाहिर सी बात है जैसे किसी मशीन में खराबी होती है वैसे ही हमारा शरीर भी बीमार पड़ता है। ऐसे में इस मशीन को ठीक कराने के लिए हमें मैकेनिक यानि कि डॉक्टर्स की मदद लेनी पड़ती है।

तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर हमें दवाई देता है जिसके सेवन से हम ठीक हो जाते हैं। हालांकि कभी-कभार इन दवाईयों का रिएक्शन भी हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ वाशिंगटन की इस महिला के साथ। दवाईयों के रिक्शन के चलते इस महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में सोचकर ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

कुछ समय पहले एक्सीडेंट होने की वजह से 55 वर्षीय इस महिला के एक पैर में घाव हो गया था। जिसके चलते डॉक्टरों ने उसे एंटीबायोटिक दी। महिला ने माइनोसाइक्लाइन नामक एंटीबायोटिक का सेवन किया था जिसके बाद से उनकी जीभ काली हो गई और तो और धीरे-धीरे महिला की जीभ पर बाल भी उग गए। लोगों ने इसे 'ब्लैक हेयरी टंग' का नाम दिया।

इस समस्या से परेशान होकर महिला डॉक्टर के पास दोबारा गई तो उन्हें वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि डॉक्टर्स के मुताबिक यह कोई गंभीर समस्या नहीं है। यह अस्थायी है जो समय के साथ खुद ब खुद ठीक हो जाएगी। डॉक्टर्स का कहना है कि इससे ज्यादा कुछ नुकसान नहीं होता है। ऐसी परेशानी में मुंह की अच्छे से सफाई करनी पड़ती है।

बता दें, इंग्लैंड के जर्नल मेडिसिन में भी यह खबर छपी है। इसमें भी यह बताया गया है कि मुंह की अच्छे से सफाई ना करने की वजह से ऐसा होता है। यह वाकई में अपने आप में बेहद अनोखा मामला है। इस अजीब वाक्ये के बारे में जो भी सुन या देख रहा है वह हैरत में पड़ जा रहा है।