4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये है वो रहस्यमयी जगह, जहां आज भी रहते हैं महाबली भीम की राक्षसी पत्नी हिडिंबा के वंशज

भारत में मौजूद है ये जगह इस जगह का नाम बाद में बदल दिया गया

2 min read
Google source verification
Hidimba

नई दिल्ली: आपने कई धार्मिक ग्रंथ पढ़े होंगे। कई कहानियां सुनी होगी। इन्हीं में से एक है महाभारत काल। इससे जुड़ी बातें लगभग सभी लोग जानते हैं कि कैसे पंडाव ( pandav ) और कौरवों के बीच युद्ध हुआ और उसके परिणाम आदि क्या रहे। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि जहां आज भी महाभारत काल के महाबली भीम की राक्षसी पत्नी हिडिंबा के वंशज रहते हैं? चलिए आपको बताते हैं।

फेक अलर्ट: सोशल मीडिया पर हो रहा है ये चौंकाने वाला दावा, न्यूयॉर्क सिटी का रेस्तरां परोस रहा है मानव मांस?

दरअसल, साल 1961 में नागालैंड ( Nagaland ) को ये नाम दिया गया यानि नागालैंड। लेकिन इससे पहले इसे नगा हिल्स तुएनसांग एरिया कहा जाता था। दिमापुर की महाभारत काल की विरासत आज भी पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है। यहां आज भी हिडिंबा का वाड़ा है। जहां राजवाड़ी में स्थित शतरंज की ऊंची-ऊंची गोटियां हैं, जो अब थोड़ी-बहुत टूट भी चुकी हैं। यहां के लोगों का मानना है कि इन गोटियों से भीम ( bheem ) और उनके पुत्र घटोत्कच शतरंज खेलते थे। इस जगह पांडवों ने अपने वनवास का काफी समय व्यतीत किया था।

वहीं कभी दीमापुर को 'हिडिंबापुर' के नाम से जाना जाता था। इस जगह महाभारत काल में हिडिंब राक्षस और उसकी बहन हिडिंबा रहा करते थे। यही पर हिडिंबा ने भीम से विवाह किया था। यहां बहुलता में रहनेवाली डिमाशा जनजाति खुद को भीम की पत्नी हिडिंबा का वंशज मानती है। लेकिन अब इस राज्या का नाम नागालैंड है, जिसे शुरुआत में तो एक केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिला था। लेकिन फिर 1 दिसंबर 1963 को इसं देश का 16वां राज्य बनाया गया था।