21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां है एक और बरमूडा ट्रायंगल,लोगों को अपनी ओर खींचने में इसका कोई तोड़ नहीं

होइया बसिऊ एक बहुत ही रहस्यमयी जंगल है। इसे रोमानिया का बरमूडा ट्रायंगल के नाम से भी जाना जाता है।

2 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

Apr 25, 2018

Hoia Baciu

भूत-प्रेत या आत्मा जैसी चीजों पर कुछ लोगों का विश्वास है तो कुछ इस पर यकींन नहीं करते हैं लेकिन इसके बावजूद दुनिया में कुछ जगहें ऐसी है जिन्हें अभिशप्त या डरावनी मानी जाती है। इन जगहों पर लोग आने से कतराते हैं। ऐसी जगहों के बारे में लोगों के मन में तरह-तरह की धारणाएं मौजुद होती है। ऐसी ही एक जगह का नाम होइया बसिऊ है जो कि रोमानिया के ट्रांसिल्वानिया जिले में स्थित है। ये रोमानिया के प्राचीन और ऐतिहासिक शहर क्लूज-नापोका के बाहरी छोर पर स्थित है।

होइया बसिऊ एक बहुत ही रहस्यमयी जंगल है। इसे रोमानिया का बरमूडा ट्रायंगल के नाम से भी जाना जाता है। इस जंगल में होने वाली पैरानॉर्मल घटनाओं की वजह से ये न केवल ट्रांसिल्वानिया बल्कि पूरे विश्व में बदनाम है। इस जंगल की ये रहस्यमयी बातें लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। बहुत सारे पर्यटक इस जंगल में दूर-दूर से खींचे चले आते हैं। पर्यटक इस जंगल को घूम-घूमकर देखते हैं और यहां के सूनसान वातावरण में रहस्यों के बारे में पता लगाने का प्रयास करते हैं। यहां आने वाले पर्यटकों का कहना है कि जंगल में घूमने के दौरान उन्हें कुछ भी अजीबोगरीब देखने को नहीं मिला लेकिन जब वो जंगल से बाहर आए तो उनके शरीर पर जलने के निशान और खरोंच के निशान थे।

जंगल में जाने पर अचानक सिर दर्द व बैचेनी भी होती है। कुछ लोगों का तो ये भी कहना था कि जंगल में घूमने के दौरान उनके साथ अचानक ऐसा भी हुआ कि उन्हें मौजुदा समय का कोई ध्यान ही नहीं रहा। उस दौरान वो कहां थे और क्या कर रहे थे इसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता, ये बात वाकई में हैरान कर देने वाली है। इसे लोगों ने The Lost time की संज्ञा दी।

होइया बसिऊ जंगल में पेड़ भी काफी अजीबोगरीब तरीके से उगे हैं। होइया बसिऊ उस वक्त चर्चा में आया जब लोगों ने यहां एक उड़नतश्तरी को देखा था। सिर्फ इतना ही नहीं इस जंगल में अजीब तरह की आवाजें और रोशनियां आती है जो कहां से आती है? इस पर से आज तक पर्दा नहीं उठ सका। ये रहस्यमयी जंगल आज भी अपने अंदर बिछी हुई रहस्य को बरकरार रखने में समर्थ है।