17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गिरगिट कब, क्यों और कैसे बदलता है रंग, वैज्ञानिकों ने खोला इसके पीछे का ये बड़ा रहस्य

गिरगिट कई बार रंग नहीं केवल अपनी चमक बदल लेते हैं।

3 min read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Oct 24, 2019

how_chameleons_change_color_and_why_they_do_it.jpg

,,

नई दिल्ली। गिरगिट को आपने अक्सर अपना रंग बदलते देखा होगा। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि आखिर गिरगिट क्यों और कैसे अपना रंग बदलता है? नहीं सोचा तो कोई बात नहीं आज हम आपको गिरगिट के रंग बदलने के प्राकृतिक और वैज्ञानिक दोनों वजहों के बारे में बतलाएंगे।

क्यों बदलता है गिरगिट का रंग?

पहले बात करते हैं प्राकृतिक कारण की । हर जीव को भगवान इस दुनिया में अपनी जीवन के लिए कुछ खास हुनर देता है। ऐसा ही हुनर गिरगिट को मिला है। वह अपनी सुरक्षा के लिए रंग बदलते है, उन्हें खुद को बचाना होता है इस वजह से वह रंग बदलते है। शिकारियों से बचने के लिए गिरगिट अपने रंग को उस रंग में ढाल लेते है जहाँ वो बैठे होते हैं। इसके अलावा गिरगिट अपना पेट भरने के लिए शिकार करते हैं। शिकार के दौरान भी वे अपने रंग को बदल लेते है क्योंकि जब ये रंग बदलकर अपने शिकार के पास जाते है तो वह आभास नहीं कर पाते और जगह पर टिके रहते हैं और गिरगिट आसानी से शिकार कर लेते है।

वैज्ञानिकों ने खोले राज

अब बात करते हैं वैज्ञानिक कारण की। हाल ही में हुई एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने बताया की गिरगिट अपनी अलग अलग भावनाओं जैसे आक्रामकता, गुस्सा, दूसरे गिरगिटों को अपना मूड दिखाने और एक दूसरे से बात करने लिए भी अपना रंग रंग बदलते हैं। रिसर्च में बचाया गया कि गिरगिट कई बार रंग नहीं केवल अपनी चमक बदल लेते हैं। खतरे की स्थिति में वह अपने रंग के साथ साथ आकार भी बदल लेते हैं। फूल कर अपना आकार बड़ा कर लेना भी इनका एक तरीका है।

कैसे बदलता है गिरगिट का रंग?

जिनेवा यूनिवर्सिटी के जीव वैज्ञानिकों के मुताबिक, गिरगिट के रंग बदलने के पिछे इसके पीछे शारीरिक प्रक्रिया है।गिरगिट माहौल के हिसाब से रंग बदल लेता है। क्यों की उसकी त्वचा में फोटोनिक क्रिस्टल नामक एक परत होती है। यही परत प्रकाश के परावर्तन को प्रभावित करती है और गिरगिट का बदला हुआ रंग दिखाई पड़ता है। उदाहरण के तौर पर जब गिरगिट शांत होता है तो क्रिस्टल प्रकाश में मौजूद नीले तरंगदैर्घ्य को परावर्तित करते हैं।

वहीं गिरगिट जब जोश में होता है तो क्रिस्टलों की परत ढीली पड़ जाती है, इससे पीला और लाल रंग परावर्तित होता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक गिरगिट में क्रिस्टलों की एक और परत भी होती है। इसके क्रिस्टल पहली परत के मुकाबले ज्यादा बड़े होते हैं। बहुत तेज प्रकाश होने पर ये गिरगिट को गर्मी से बचाते हैं।