
jetpack man flying in air
नई दिल्ली- अमेरिका के लॉस एंजिल्स के आसमान में बनाया गया एक वीडियो इन दिनों सुर्खियों में है। यह वीडियो है हवा में कई हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ते हुए किसी इंसान जैसी आकृति का। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सुनने में आती रही हैं, जो कैलिफोर्निया में लॉस एंजिल्स हवाई अड्डे के आसपास उड़ते हुए देखा गया था।
एक रिपोर्ट के हवाले से खबर आई है एक इंसान जैसी दिखने वाली आकृति रहस्यमय तरीके से अगस्त के महीने में देखी गयी थी जो धरती से 3,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ता नज़र आया था। जो बाद में अक्टूबर के महीने में भी देखा गया, लेकिन एक बार फिर से वही आकृति आसमान में नज़र आई, पर इस बार वह 6,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ता दिखा।
साल के अंत में 21 दिसंबर को ऊंचे आसमान में उड़ती हुई इंसानी आकृति का इस बार वीडियो भी सामने आया है। दरअसल यह वीडियो बनाया है एक स्लिंग पायलट ने। इस वीडियो में एक उड़ती हुई मानव आकृति नज़र आ रही है। इस रहस्यमई वीडियो को स्लिग पायलट एकैडमी के एक फ्लाइट इंस्ट्रक्टर ने करीब 3000 फीट की ऊंचाई से बनाने में सफलता पाई है।
हलांकि इस रहस्यमई वीडियो को देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है जैसे जेटपैक पहन कर कोई इंसान ऊंचे आसमान में गोते लगा रहा है, लेकिन यह कह पाना मुश्किल है कि यह आकृति इंसान की ही है। हो सकता है वह कोई ड्रोन या फिर कोई दूसरा फ्लाइंग ऑबजेक्ट हो। बहरहाल वह कुछ भी हो पर इस वीडियो को अब तक सोशल मीडिया पर 3 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
उड़ान में शामिल पायलटों में से एक ने माडिया को बताया कि, वे अपने प्लेन के साथ पालोस वर्डेस और कैटलिना द्वीप के बीच अभ्यास क्षेत्र में उड़ रहे थे तभी उन्होंने आसमान में देखा कि खुले आसमान में एक आदमी दिखाई दे रहा है जो उनकी ओर उड़ रहा था। लेकिन वे कुछ समझ पाते इससे पहले ही वह वस्तु हवा में ही गायब हो गई, पर उन्होंने समझदारी दिखाते हुए उसे अपने कैमरे में कैद कर लिया।
इससे पहले सितंबरके महेने में दिखने वाली वस्तु को अमेरिका की एफबीआई, स्थानीय पुलिस और संघीय उड्डयन प्रशासन ने उस 'जेटपैक मैन' को देखे जाने की घोषणा की थी। लेकिन अमेरिका के इतिहास में यह पहली बार है जब रहस्यमयी एयरोनॉट को कैमरे में कैद किया गया है।
Updated on:
31 Dec 2020 09:48 pm
Published on:
31 Dec 2020 09:39 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
