एक समय था जब इंसान जंगलों में रहा करते थे। उस समय उन्हें जानवरों से खुद की सुरक्षा करना बखूबी आता था। लेकिन जैसे जैसे बस्तियां बनती चली गईं और जंगल कटने लगे तो इंसान और जानवरों के बीच की ये खास बॉन्डिंग खत्म हो गई। कुछ जानवरों को पालतू बना लिया गया। वहीं जो खूंखार जानवर थे उन्हें इंसानों ने खुद से दूर कर लिया। लेकिन क्या आपको पता है कि आज भी एक रहस्यमयी जगह है, जहां पर इंसान और जंगली जानवर साथ रहते हैंं। ये जानवर कोई और नहीं बल्कि खतरनाक शिकारी माने जाने वाले तेंदुए हैं। एक-दो नहीं बल्कि करीब 10 गांवों में सैकड़ों तेंदुओं ने इंसानों के साथ अपना घर बना रखा है।