16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांडवों ने द्रौपदी के अलावा इनकी भी मांग में भरा था सिंदूर, लोगों को नहीं पता आज भी यह बात

द्रौपदी पांडवों की पत्नी है यह तो जगजाहिर है, लेकिन क्या आपको पता है कि द्रौपदी के अलावा भी पांडवों ने दूसरी शादी की थी।

2 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

Sep 10, 2018

पांडव और द्रौपदी

पांडवों ने द्रौपदी के अलावा इनकी भी मांग में भरा था सिंदूर, लोगों को नहीं पता आज भी यह बात

नई दिल्ली। महाभारत के बारे में हम सभी को पता है। बचपन से हम पांडवों और कौरवों की कहानियां सुनते आ रहे हैं। हम जानते हैं कि द्रौपदी की शादी पांचों पांडवों से हुई थी। पांचों पांडवों से विवाह करने के कारण द्रौपदी को पांचाली कहा जाता था। द्रौपदी पांडवों की पत्नी है यह तो जगजाहिर है, लेकिन क्या आपको पता है कि द्रौपदी के अलावा भी पांडवों ने दूसरी शादी की थी। आज हम आपको पांचों पांडवों की अन्य पत्नियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

हालांकि इन सभी की पहली पत्नी द्रौपदी ही थीं। द्रौपदी ने इन पांचों के पुत्र संतान को भी जन्म दिया। द्रौपदी से जन्मे युधिष्ठिर के पुत्र का नाम प्रतिविन्ध्य, भीम के पुत्र का नाम सुतसोम, अर्जुन के पुत्र का नाम श्रुतकर्मा था, नकुल के पुत्र का नाम शतानीक और सहदेव के पुत्र का नाम श्रुतसेन था।

भले ही पांडवों ने द्रौपदी के अलावा दूसरी और तीसरी शादी भी की, लेकिन आज भी ज्यादातर लोग पांडवों की पत्नी के रूप में केवल द्रौपदी को ही जानते हैं। उनकी बाकी स्त्रियों के बारे में आज भी अधिकांश लोगों को पता ही नहीं है।