5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति को पत्नी से ज्यादा अपने कुत्ते से था प्यार, एक दिन महिला ने अपना आपा खोकर उठाया यह कदम

पटना की रहने वाली महिला ने पुलिस में दर्ज कराया अजीबोगरीब केस पालतू कुत्ते की वजह से पति था छोड़ने को तैयार पुलिस ने ऐसा कराया समझौता

2 min read
Google source verification
in patna man was ready to divorce wife for his dog

पति को पत्नी से ज्यादा अपने कुत्ते से था प्यार, एक दिन महिला ने अपना आपा खोकर उठाया यह कदम

नई दिल्ली। पति-पत्नी का रिश्ता टूटने की कई वजहें होती हैं। वैसे विदेशों से तो तलाक की ऐसी-ऐसी वजह सामने आती है जिसपर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन बात अगर भारत की हो तो यहां पति-पत्नी अपने खराब रिश्ते को आखिरी तक बचाने की कोशिश करते हैं। हमारी सभ्यता में तलाक देना बहुत बड़ा कदम माना जाता है। लेकिन पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है जो हैरान कर देने वाला है। यहां एक दम्पति के बीच एक कुत्ते की वजह से तलाक की नौबत आ गई है। पटना के गांधी मैदान स्थित थाने में एक महिला शिकायत लेकर पहुंची। उसका कहना था कि वह एक कुत्ते की वजह से अपने पति को छोड़ना चाहती है। पुलिस को केस दर्ज कराते हुए महिला ने शिकायत की कि उसका पति उसे एक कुत्ते की वजह से मारता-पीटता है। महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि "जब मैं उस कुत्ते को भगाने की कोशिश करती हूं तो मेरे पति मुझे मारते हैं।"

महिला का कहना है कि उसका पति उस पर ध्यान नहीं देता। हर बार जब उसे मेडिकल चेकअप की ज़रुरत होती है तो वह उसका चेकअप नहीं कराता। साथ ही उसका पति उस पर बंदिश लगाता है और उसे बाहर तक नहीं जाने देता। महिला ने बताया कि उसके पति का पालतू कुत्ता उसे अब तक तीन बार काट भी चुका है। इस पर महिला ने जब अपने पति से कुत्ते को घर से निकालने को कहा तब उसे उसके पति ने खूब मारा। मामला तब ज्यादा बड़ा हो गया जब पति ने अपने पालतू कुत्ते के लिए पत्नी को तलाक देने का फैसला कर लिया।

बता दें कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने उनके इस निजी मामले में दखल दिया और पति को तलब कर उसकी काउंसलिंग भी की। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक पुलिस ऑफिसर का कहना था कि यह मामला उनके लिए हास्यास्पद था। उनका कहना था ऐसा केस हमने पहले कभी नहीं देखा। काउंसलिंग के दौरान जब उन्होंने उस शख्स से बात की तो वह अपनी बात पर अड़ा रहा। उसका कहना था कि "अगर वह जाना चाहती है तो चली जाए मुझे कोई दिक्कत नहीं है।" इसके बाद पुलिस ने पति-पत्नी को समझया और दोनों के बीच समझौता करवाया। पुलिस के सामने पति ने अपनी पत्नी से वादा किया कि वह आगे से उसे ना ही धमकाएगा और ना ही पीटेगा।