26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां बेटे ही कर रहे हैं अपनी मां का बलात्कार, पीछे छिपी भयानक सच्चाई जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे

अफ्रीकी देश कांगो को लेकर खुद संयुक्त राष्ट्र ने इस भयानक रिपोर्ट का खुलासा किया है, जो विद्रोहियों से काफी प्रभावित है।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Jul 09, 2018

rape

यहां बेटे ही कर रहे हैं अपनी मां का बलात्कार, पीछे छिपी भयानक सच्चाई जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 की रात हुए एक गैंगरेप ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। निर्भया कांड के नाम से चर्चित इस केस में देश के सर्वोच्च न्यायालय ने आज सभी आरोपियों को मौत की सज़ा सुना दी। जिसके बाद पूरे देश में खुशी की लहर है, क्योंकि इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद पूरा देश आरोपियों के लिए मौत की सज़ा की मांग कर रहा था। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे, जहां के लोग मजबूरी में रेप करते हैं। आगे की कहानी जानने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी, क्योंकि मजबूरी में रेप करने वाले लोग किसी और का नहीं बल्कि जन्म देने वाली मां के साथ ही दरिंदगी करने को मजबूर होते हैं।

अफ्रीकी देश कांगो को लेकर खुद संयुक्त राष्ट्र ने इस भयानक रिपोर्ट का खुलासा किया है, जो विद्रोहियों से काफी प्रभावित है। कांगो इन दिनों बलात्कार और इंसानों का मांस खाने जैसी दिल दहला देने वाली वारदातों से त्रस्त है। कांगो में खुलेआम हो रहे इंसानियत के कत्ल को चाह कर भी रोका नहीं जा पा रहा, लिहाज़ा यहां हो रहे अत्याचार के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां के बच्चों को उनकी ही मां के साथ रेप करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसके अलावा यहां की लड़कियों को जादू-टोने में सक्रिय होने के लिए भी विवश किया जा रहा है।

रिपोर्ट में बताया गया कि विद्रोहियों और सेना के बीच चल रही जंग में यहां की जनता को भयानक नतीजे भुगतने पड़ रहे हैं। दोनों में चल रही लड़ाई की वजह से मासूम लोगों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। कांगो में रहने वाले लोगों के सिर काटे जा रहे हैं, एक रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 186 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें ज़्यादातर बच्चे शामिल हैं। जादू-टोने को लेकर देश में बन रहे भीषण माहौल के बीच लोगों को गुमराह किया जा रहा है।