
Airplane Graveyard
दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जिनके बारे में कम ही लोगों को पता होता है। पर फिर भी ये जगहें बिल्कुल हटके होती हैं। ऐसी जगहों को लेकर लोगों में उत्सुकता भी बनी रहती है। जिस तरह जब कोई व्यक्ति मर जाता है, तो ईसाई और मुस्लिम समुदाय में शरीर को ताबूत में रखकर ज़मीन के नीचे दफन कर दिया जाता है। पर क्या आपने सोचा है कि मृत्त शरीरों के लिए ही नहीं, दूसरी चीज़ों के लिए कब्रिस्तान होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं प्लेन (हवाई जहाज) के सबसे बड़े कब्रिस्तान के बारे में।
कल्पना नहीं, हकीकत है हवाई जहाजों का सबसे बड़ा कब्रिस्तान
हवाई जहाजों का सबसे बड़ा कब्रिस्तान कोई कल्पना नहीं, बल्कि हकीकत है। हवाई जहाज का यह कब्रिस्तान अमेरिका के एरिज़ोना राज्य के टक्सन शहर के डेविस मोंथान एयरफोर्स बेस पर है। इसे डेविस मोंथान एयरक्राफ्ट बोनयार्ड (Davis Monthan Air Force Boneyard) भी कहते हैं। यह दुनिया के चुनिंदे हवाई जहाज़ों के लिए बने कब्रिस्तान में से एक होने के साथ ही दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज के लिए बना कब्रिस्तान भी है।
बड़ी संख्या में खड़े हैं हवाई जहाज
इसे डेविस मोंथान एयरक्राफ्ट बोनयार्ड में ऐसे हवाई जहाजों को लाया जाता है जिनमें खराबी होती है। वहाँ जिन्हें ठीक कर लिया जाता है, उन्हें वापस भेज दिया जाता है। जो ठीक नहीं हो पाते, उनके ज़रूरी पार्ट्स निकाल लिए जाते हैं जिनका बाद में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में डेविस मोंथान एयरक्राफ्ट बोनयार्ड में बड़ी संख्या में ऐसे हवाई जहाज खड़े हैं जो पूरी तरह से खराब हो चुके हैं।
लोगों का आना है बैन
डेविस मोंथान एयरक्राफ्ट बोनयार्ड में पहले पर्यटक आ सकते हैं। पर कुछ साल पहले ही हवाई जहाज के इस कब्रिस्तान में पर्यटकों आना बैन कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- स्केटबोर्ड पर स्टंट करना पड़ा शख्स को भारी, धड़ाम से गिरा और हुआ चारों खाने चित्त, देखें वीडियो
Published on:
23 Oct 2023 05:02 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
