8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजब गजब

VIDEO: घर के बेसमेंट में तार देखने गया था शख्स, नीचे का नज़ारा देख उड़े होश

टेक्सास में एक घर के नीचे से निकले 45 रैटलस्नेक वीडियो में देखें किस तरह उन्हें निकाला गया बाहर स्नेक रिमूवल की टीम ने वीडियो किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

Google source verification

नई दिल्ली। क्या हो अगर आपके घर के नीचे 45 जहरीले सांप दिखाई दें। ज़ाहिर सी बात है आपकी हालत ख़राब हो जाएगी। टेक्सास से ऐसी ही एक डरावनी खबर आई है जहां एक शख्स के घर के नीचे एक दो नहीं बल्कि 45 ज़हरीले सांप दिखाई पड़े। घर के नीचे एक तार को देखने गए शख्स को जो नज़ारा दिखा वह वाकई हैरान कर देने वाला था। उसे घर के नीचे कई रैटलस्नेक दिखाई दिए। इसके बाद स्नेक रिमूवल सर्विस को बुलवाकर इन्हें बाहर निकलवाया गया। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 1.8 मिलियन लोग देख चुके हैं और कई लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं।